बॉलीवुड ( Bollywood) अभिनेता अक्षय कुमार ( Akshya Kumar ) आज ताजनगरी आगरा (AGRA) में हैं। वह अपनी अगली फिल्म ‘अतरंगी रे( Atrangi Re ) की शूटिंग करने यहां पहुंचे हैं। उनके साथ फिल्म की अभिनेत्री सारा अली खान( Sara Ali Khan) हैं। सोमवार की सुबह करीब 11 बजे से ताजमहल में उनकी फिल्म की शूटिंग शुरू हुई। ताजमहल में अक्षय कुमार और सारा अली खान की झलक पाने को पर्यटक बेताब दिखे।
बॉलीवुड के अभिनेता अक्षय कुमार( Akshya Kumar ) सोमवार की सुबह ताजमहल के साए में अभिनेत्री सारा अली खान के साथ इश्क फरमाते नजर आए। दरअसल, यह उनकी अगली फिल्म ‘अतरंगी रे( Atrangi Re ) की शूटिंग है। उन्होंने निर्देशक आनंद एल राय की फिल्म की शूटिंग ताजमहल के रॉयल गेट और सेंट्रल टैंक के साथ वाटर चैनल के किनारे की। 
फतेहाबाद रोड स्थित होटल आईटीसी में रविवार देर रात अभिनेत्री सारा अली खान और अभिनेता अक्षय कुमार पहुंच गए थे। शूटिंग के लिए फिल्म की यूनिट ने रविवार शाम को ताजमहल के रॉयल गेट, सेंट्रल टैंक, साइड के पाथवे और वाटर चैनल से शूटिंग की लोकेशन देखीं।
‘कुली नंबर वन’ की अभिनेत्री सारा अली खान ने अक्षय कुमार की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। अक्षय कुमार इस तस्वीर में मुगल बादशाह शाहजहां के लुक में नजर आ रहे हैं और हाथ में गुलाब ले रखा है। सारा अली खान ने अक्षय कुमार की यह तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, ‘इससे ज्यादा अतरंगी नहीं हुआ जा सकता। यह शाहजहां नहीं बल्कि अक्षय कुमार हैं।’ अतरंगी रे मूवी की शूटिंग के लिए अक्षय कुमार, सारा अली खान, नसीरुद्दीन शाह और धनुष आगरा पहुंचे हैं। पिछले दिनों भी सारा अली खान ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म के सेट से एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी।
सभी सितारे फिलहाल आगरा में हैं और ‘अतरंगी रे( Atrangi Re ) की शूटिंग करने में जुटे हैं। ये सभी कलाकार सोमवार को सुबह छह बजे से ताजमहल पहुंच गए। अभिनेता अक्षय कुमार इससे पहले 7 अगस्त 2017 को फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा के प्रमोशन के लिए आगरा आए थे। यहां उन्होंने ताजमहल के साए में टॉयलेट एंथम भी लॉन्च किया। तब फिल्म की अभिनेत्री भूमि पेडनेकर भी उनके साथ थीं।
एएसआई अधिकारियों ने फिल्म यूनिट को बताया कि शूटिंग के दौरान रॉयल गेट पर सैलानियों के निकलने और आने जाने का रास्ता बंद ना किया जाए। हालांकि शूटिंग यूनिट ने एक दिन पहले ही सोमवार की सभी टिकटें सुबह के स्लॉट में बुक कर ली थीं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?