ब्रिटेन(Britain ) में कोरोना वायरस स्ट्रेन से दुनियाभर में खलबली मच गई है। रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिणी इंग्लैंड के हिस्सों में तेजी से फैले वायरस म्यूटेशन के मामले दर्ज किए गए हैं। ब्रिटेन में सामने आए कोरोना वायरस के एक नए रूप के चलते भारत सरकार सतर्क हो गई है। सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए ब्रिटेन (Britain )से आने वाले विमानों पर 31 दिसंबर तक रोक लगा दी है। इस नए वायरस के चलते ब्रिटेन में राजधानी लंदन समेत कई इलाकों में फिर से लॉकडाउन लागू करना पड़ा है।
नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी ( Union Civil Aviation Minister Hardeep Singh Puri ) ने कहा कि जर्मनी, बेल्जियम और फ्रांस जैसे यूरोपीय देशों ने ब्रिटेन(Britain ) के साथ हवाई सफर को फिलहाल रोक दिया है। अगर हमें दूसरे स्थानों से कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के प्रसार की जानकारी मिलती है तो हम अन्य देशों के साथ भी हवाई यात्रा रोकने पर विचार करेंगे।
इस संबंध में नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बताया, ‘ब्रिटेन(Britain ) में मौजूदा स्थिति को देखते हुए, भारत सरकार ने फैसला किया है कि ब्रिटेन से भारत आने वाली सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को अस्थायी रूप से 31 दिसंबर, 11:59 बजे तक निलंबित कर दिया जाएगा। यह प्रतिबंध 22 दिसंबर की रात 11:59 बजे से प्रभावी हो जाएगा।
मंत्रालय ने कहा, ‘एहतियात के तौर पर ब्रिटेन से आने वाले विमानों में सवार यात्रियों (वे विमान जिन्होंने उड़ान भर ली है या जो उड़ानें भारत में 22 दिसंबर को रात 11.59 बजे से पहले पहुंच रही हैं) का हवाई अड्डों पर आगमन पर आरटी-पीसीआर परीक्षण अनिवार्य होगा।’
वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने ब्रिटेन ( UK )में कोरोना वायरस के नए प्रकार (स्ट्रेन) के संक्रमण को लेकर चिंताओं के बीच कहा कि सरकार सतर्क है और घबराने की आवश्यकता नहीं है। हर्षवर्धन ने कहा कि सरकार ने पिछले एक साल में हर वह काम किया है, जो कोविड-19 से निपटने के लिए महत्वपूर्ण था।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत