उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के आगरा में मंगलवार तड़के भीषण हादसा हुआ है। आगरा-नोएडा यमुना एक्सप्रेसवे ( Yamuna Expressway ) पर एक कार कंटेनर से टकरा गई। इससे कार में आग लग गई। हादसे में कार सवार पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई है। टक्कर के बाद कंटेनर में भी आग लग गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
हादसा आगरा (AGRA) के थाना खंदौली क्षेत्र में तड़के तकरीबन 4.30 बजे हुआ। आगरा से नोएडा ( Yamuna Expressway ) की ओर जा रही कार आगे जा रहे कंटेनर के डीजल टैंक से टकरा गई। टक्कर के बाद कार में आग लग गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इसमें सवार लोगों को बाहर निकलने का भी मौका नहीं मिला। कार में सवार पांच लोग जिंदा जल गए। कार लखनऊ के नंबर की है।
बताया जा रहा है कि लखनऊ के नंबर की कार स्विफ्ट डिजायर UP 32 KW 6788 में सवार होकर पांच लोग दिल्ली जा रहे थे। कार यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा के खंदौली इलाके में पहुंची थी। तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक कंटेनर ने कार में टक्कर मार दी।
सूचना मिलने के बाद पुलिस और दमकल की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंच गई। किसी तरह आग बुझाई गई। तब तक कार में सभी सवार लोगाें की मौत हो चुकी थी। बताया गया है कि कंटेनर चालक ने कंटेनर को अचानक मोड़ दिया। पीछे से आ रही कार तेज रफ्तार में थी। इससे कार अनियंत्रित होकर कंटेनर के डीजल टैंक से जा टकराई थी।
हादसे के बाद कार सेंट्रल लॉक हो जाने के कारण उसमें सवार लोग दरवाजा नहीं खोल सके। यमुना एक्सप्रेस ( Yamuna Expressway ) के बूथ के कर्मचारी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तब तक चालक कंटेनर छोड़कर भाग चुका था। सभी मृतकों की शिनाख्त कर ली गई है। कार में लखनऊ के पत्रकार मुरली मनोहर सरोज और उनके घरवाले सवार थे। मुरली मनोहर अपनी बीमार पत्नी सीमा का इलाज कराने दिल्ली एम्स जा रहे थे। मृतकों की पहचान मुरली मनोहर (35) के अलावा उनकी पत्नी सीमा (32), सास सिरताज देवी (58), चचेरी बहन मंजू देवी और कार चालक संदीप के रूप में हुई है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?