अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय( Aligarh Muslim University )के इतिहास में 56 साल बाद यह पहली बार है जब ऐसा मौका आया है जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ( Prime Minister Narendra Modi )ने विश्वविद्यालय के कार्यक्रम को संबोधित किया। इससे पहले प्रधानमंत्री नेहरू और शास्त्री एएमयू के कार्यक्रम में शामिल हो चुके हैं।
इससे पहले लाल बहादुर शास्त्री प्रधानमंत्री के तौर पर 1964 में यहां एक समारोह मे शामिल हुए थे. शास्त्री से पहले पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू यहां चार बार आ चुके थे. पहली बार वे 1948 में तब आए थे, जब उन्हें ऑनेररी डॉक्टरेट से सम्मानित किया गया था और उसके बाद वह एएमयू में 1955, 1960 और 1963 में गए थे।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ( Aligarh Muslim University )की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशेष डाक टिकट जारी किया, इस अवसर पर आयोजित शताब्दी समारोह में प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मुख्य अतिथि के तौर पर सम्मिलित हुए।
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ( Aligarh Muslim University ) के शताब्दी समारोह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि एएमयू ( AMU) के तमाम विभागों की बिल्डिंग को सजाया गया है। यह बिल्डिंग ही नहीं, इनसे शिक्षा का इतिहास जुड़ा है। यह देश की अमूल्य धरोहर है।एएमयू कैंपस अपने आप में एक मिनी इंडिया है। देश उस रास्ते पर है जहां मजहब की वजह से कोई पीछे न छूटे। यहां एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना मजबूत हो रही है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि जो देश का है वो हर देशवासी का है। संविधान के तहत सभी को अधिकार मिले हैं। यही प्रयास है हमारा भी है कि सबको उसका लाभ मिले। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राष्ट्रीय लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हर मतभेद को किनारे रख कर जब युवा आगे बढ़ेंगे तो ऐसी कोई मंजिल नहीं जिसे हम मिलकर हासिल न कर सकें। अब सरकार की योजनाएं बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग तक पहुंच रही हैं। जो देश का है, वो हर देशवासी का है और इसका लाभ हर देशवासी को मिलना चाहिए। हमारी सरकार इसी भावना के साथ काम कर रही है।
Speaking at the Aligarh Muslim University. Watch. https://t.co/sNUWDAUHIH
— Narendra Modi (@narendramodi) December 22, 2020


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?