उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के जौनपुर (Jaunpur ) जिले में एक सनकी युवक दिमाग का इलाज कराने के नाम इतना भड़क गया फिर उसके सामने जो आया उसी में छुरा भोंक दिया ,सनकी ने अपनी बेटी समेत दो लोगों को चाकू से गोदकर मार डाला। वहीं, पत्नी, बेटे और भाभी समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
जौनपुर (Jaunpur) जिले में शाहगंज नगर के भादी खास मोहल्ला निवासी मुमताज उर्फ सोनू पुत्र मो. आज़म खान पिछले सात वर्षों से मानसिक रूप से बीमार है। उसका वाराणसी में उपचार चल रहा है। कुछ दिनों से तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन सोमवार को उपचार के लिए वाराणसी ले जा रहे थे। युवक रास्ते से ही परिजनों को चकमा देकर फरार हो गया। मंगलवार की सुबह वह अचानक घर पहुंचा।
रसोई घर से चाकू उठाया और पत्नी फिरदौस पर हमला कर दिया। खुद को बचाते हुए वह बाहर की ओर भागी। तभी मुमताज ने सामने आई सात साल की बेटी हमैरा व ढाई साल के बेटे मोहम्मद पर हमला कर दिया। बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। बचाव करने पहुंची भयोहू नीलोफर को घायल करते हुए पत्नी की ओर दौड़ा।
पत्नी को चाकू मारने के बाद वह सड़क पर आ गया। रास्ते से गुजर रही नोनहट्टा मोहल्ला निवासी सूलेमा देवी पत्नी अच्छेलाल यादव पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे पड़ोसी मंजूर हसन उर्फ गुड्डू पुत्र मुनीर हसन को भी घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने किसी तरह उसे काबू में किया।
सभी घायलों को जौनपुर (Jaunpur) के राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया, जहां पत्नी फिरदौस, नीलोफर, बेटा मोहम्मद व वृद्धा सूलेमा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में सुलेमा देवी की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
एएसपी सिटी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि आरोपी मनोरोगी है। उपचार के लिए ले जाते समय वह रास्ते से भाग गया था और सुबह घर पहुंचकर परिजनों पर हमला कर दिया। उसे गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?