उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के गोरखपुर (Gorakhpur )में युवा कारोबारी विकास श्रीवास्तव 10 महीने से कोरोना लाॅकडाउन ( Lockdown) के कारण चौपट कारोबार में बैक का कर्जा लौटाने का दबाब सह नहीं पाया तो मंगलवार दोपहर में आत्महत्या (suicide ) कर ली।
विकास की कोतवाली इलाके में कमरे में पंखे से लटकती लाश मिली। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विकास अपने मां-बाप के एकलौता बेटा था। पिता की मौत हो चुकी है। वह अपनी बुजुर्ग मां का सहारा था। उनकी शादी नहीं हुई थी।के
जानकारी के अनुसार, देवरिया के धनवती गांव निवासी विकास श्रीवास्तव अपनी मां के साथ गोरखपुर (Gorakhpur ) के हुमायूंपुर दक्षिणी मोहल्ले में उमाशंकर गुप्ता के मकान में किराए पर कमरा लेकर रहता था। विकास की तमकुहीराज में मिक्सर बनाने की दुकान है। विकास ने अपना कारोबार बढ़ाने के लिए ओरिएंटल बैंक से दस लाख रुपये का कर्ज लिया था। 10 महीने से कोरोना लाॅकडाउन ( Lockdown) के कारण कारोबार चौपट हो गया था .वह कर्ज लौटा नहीं पा रहा था।
एनपीए होने की वजह से कर्ज के संबंध में बैंक से नोटिस आ रहा था। मंगलवार सुबह नोटिस की जानकारी के बाद विकास की मां अधिवक्ता से मिलने गई थीं। दोपहर में करीब 12:30 बजे वह लौटीं तो अंदर से दरवाजा बंद था। मां ने पहले बेटे को आवाज दी। जवाब नहीं मिलने पर दरवाजे को धक्का देकर खोल दिया।
अंदर गईं तो देखा विकास पंखे से लटका हुआ था। बेटे की लाश देखकर मां चीख निकल पड़ी। चीख सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। विकास के अलावा उनकी दो बहनें हैं।
बहनों की शादी हो गई है। एक बहन की शादी बक्शीपुर में हुई है, तो दूसरी की उत्तराखंड में। गोरखपुर (Gorakhpur )में ही रिश्तेदारी होने की वजह वे वह यहीं पर किराये का कमरा लेकर रहते थे। विकास के पिता की पहले गोलघर में दुकान थी, लेकिन उनकी मौत के बाद दुकान बंद हो गई। इकलौते बेटे की मौत से मां का रो-रो कर अचेत हो जा रही थीं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?