शीना बोरा हत्याकांड (Sheena Bora Murder Case) की प्रमुख आरोपी इंद्राणी मुखर्जी (Indrani Mukerjea) ने मंगलवार को यहां एक विशेष सीबीआई अदालत का रुख किया और जेल में दोषियों का पहनावा पहनने से छूट का अनुरोध किया। यहां बायखला महिला कारावास में बंद मुखर्जी ने अपनी याचिका में कहा कि जेल अधिकारी दोषियों के पहनावे वाली हरी साड़ी पहनने को कह रहे हैं जबकि वह सिर्फ विचाराधीन कैदी हैं। अदालत ने जेल अधिकारियों से पांच जनवरी को जवाब देने को कहा।
वहीं अगस्त महीने में मुंबई की एक विशेष सीबीआई अदालत ने शीना बोरा हत्या मामले में मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी (Indrani Mukerjea) की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। अदालत ने कहा कि जमानत पर रिहाई होने के बाद आरोपी द्वारा अभियोजन पक्ष के गवाहों को प्रभावित करने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।इंद्राणी मुखर्जी (Indrani Mukerjea) ने नवंबर 2002 में पीटर मुखर्जी से शादी की थी। अप्रैल 2012 में शीना बोरा की नवी मुंबई से आगे पेण के जंगलों में हत्या कर लाश को ठिकाने लगा दिया गया था। इस हत्याकांड के आरोप में इंद्राणी और पीटर के अलावा इंद्राणी के पूर्व पति संजीव खन्ना भी जेल में बंद हैं।
इंद्राणी से शादी से पहले पीटर के दो बेटे हैं। वहीं, इंद्राणी को पूर्व पति से एक बेटा मिखाइल है जबकि बेटी शीना थी। इसके अलावा एक अन्य बेटी विधि पूर्व पति संजीव खन्ना से है। विधि दोनों के जेल जाने से पहले इंद्राणी और पीटर के साथ लंदन में रहती थीं।
पीटर स्टार इंडिया के पूर्व सीईओ हैं और भारतीय टीवी इंड्रस्टी का एक जाना पहचाना नाम है। सन 2002 में उन्होंने इंद्राणी से शादी की थी। यह पीटर की दूसरी शादी थी। पीटर मुखर्जी INX मीडिया के चेयरपर्सन भी रह चुके हैं। इंद्राणी मुखर्जी (Indrani Mukerjea) INX मीडिया की CEO रही हैं। 2009 में पीटर और इंद्राणी दोनों ने ही INX मीडिया को अलविदा कर दिया था। इंद्राणी ने न्यूज चैनल समेत कई चैनल लांच कर चुकी है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?