जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) में अनुच्छेद 370 के हटने के बाद हुए पहले जिला विकास परिषद चुनाव ( J&K DDC polls )में गुपकार गठबंधन और भाजपा में कांटे की टक्कर देखने को मिली। हालांकि, डीडीसी चुनाव में भाजपा( BJP ) 75सीटों पर जीत हासिल कर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। वहीं, पार्टी की जीत से गदगद केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि घाटी में कमल खिल गया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ( Amit Shah) ने इसके लिए जम्मू-कश्मीर के लोगों का आभार जताया है।
शाह ( Amit Shah)ने ट्वीट कर कहा है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार जम्मू कश्मीर में लोकतंत्र को बहाल करने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। जम्मू-कश्मीर के इतिहास में पहली बार आयोजित हुए ये डीडीसी चुनाव इसकी गवाही है। इन चुनावों में सामूहिक भागीदारी लोकतंत्र में लोगों के विश्वास को दर्शाती है।
कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा, जम्मू-कश्मीर में हुए डीडीसी चुनाव ( J&K DDC polls )में पार्टी को मिली जीत लोकतंत्र और आशा की जीत है। उन्होंने कहा कि यह कश्मीर के भविष्य की सोच की जीत है। गुपकार गठबंधन पर हमला बोलते हुए रविशंकर ने कहा, गुपकार कमजोर दलों को गठबंधन है। उन्होंने कहा, डीडीसी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) को चार लाख, 87 हजार, 364 वोट हासिल हुए हैं। इस तरह हम कह सकते हैं कि घाटी में कमल खिल गया है।
डीडीसी चुनाव ( J&K DDC polls )में भाजपा ( BJP ) को श्रीनगर, बांदीपोरा और पुलवामा जैसे इलाकों में जीत मिली है, जहां घाटी की पार्टियों का वर्चस्व माना जाता है। वहीं, एनसीपी को इस चुनाव में 67 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा है। दूसरी तरफ, पीडीपी केवल 27 सीटें ही जीत पाई है।
डीडीसी चुनाव के नतीजों को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि गुपकार में शामिल सभी दल मिलकर भी बीजेपी और पीएम मोदी जी को चुनौती नहीं दे पाए। ठाकुर ने कहा कि भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशियों का वोट शेयर 52 फीसदी से ज्यादा है। साफ है कि गुपकार के दलों की विश्वसनीयता खत्म हो गई है। चुनाव परिणामों पर खुशी जताते हुए राम माधव ने कहा कि डीडीसी चुनाव परिणाम भारत सरकार की नीतियों और जम्मू-कश्मीर प्रशासन के चुनावों को सफलतापूर्वक संचालित करने की जीत है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?