राजस्थान ( Rajasthan ) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बुधवार को आईएएस अफसर( IAS officer )बारां( Baran )जिले के पूर्व कलेक्टर इंद्रसिंह राव( Inder Singh Rao )को गिरफ्तार कर लिया। रिश्वतखोरी के मामले में एसीबी ने पूछताछ के लिए इंद्रसिंह राव को जयपुर बुलाया था। पूछताछ के बाद शाम 5 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। 9 दिसंबर को बारां में एसीबी कोटा की टीम ने इंद्रसिंह राव के पीए महावीर प्रसाद नागर को 1.40 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद राज्य सरकार ने इंद्रसिंह राव को एपीओ (पदस्थापन की प्रतीक्षा) कर दिया था। इस मामले में एसीबी ने इंद्रसिंह राव( Inder Singh Rao ) के खिलाफ भी रिश्वत लेने का केस दर्ज किया था।
एसीबी के एडीजी दिनेश एमएन ने बताया कि इंद्रसिंह राव को कल यानी गुरुवार को कोटा में एसीबी कोर्ट में पेश किया जाएगा। 9 दिसंबर को छापेमारी के बाद एसीबी ने पीए महावीर नागर को गिरफ्तार करके कोटा की कोर्ट पेश किया था, जहां से उसे 24 दिसंबर तक की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। नागर अभी जेल में है।
गिरफ्तार पीए महावीर नागर ने पूछताछ में खुलासा किया था कि उसने 1.40 लाख रुपए की रिश्वत पेट्रोल पंप की NOC जारी करने की एवज में कलेक्टर के लिए ली थी। उसने यह भी कहा था कि इतनी बड़ी रिश्वत कोई मुझे क्यों देगा? मैंने कलेक्टर के कहने पर रिश्वत ली। पीए की गिरफ्तारी के बाद 9 दिसंबर की रात ही एसीबी ने इंद्रसिंह राव से 10 घंटे तक पूछताछ की थी। इस दौरान कलेक्टर और पीए को आमने-सामने बैठाकर भी पूछताछ की थी। इसके बाद राव के खिलाफ एसीबी ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। एसीबी ने उनका मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया था।
पीए की गिरफ्तारी के बाद ही एसीबी ने इंद्रसिंह राव ( Inder Singh Rao )पर शिकंजा कस दिया था। उनका मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया था। एसीबी सूत्रों ने बताया कि मोबाइल में भी रिश्वतखोरी के सबूत मिले। इसके साथ ही, पूछताछ में एसीबी के सवालों के जवाब नहीं दे पाए। ज्यादातर सवालों का उन्होंने जवाब नहीं दिया। इंद्रसिंह राव ने 25 दिसंबर 2018 में बारां में ज्वाइनिंग की थी। 25 दिसंबर को कलेक्टर का दो साल का कार्यकाल पूरा होना था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?