मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) के इंदौर (Indore) में दिल दहला देने वाली घटना सामनेआई है।सातवीं क्लास में पढ़ने वाली 12 साल की मासूम लड़की ने एरोड्रम थाना क्षेत्र में फांसी लगाकर आत्महत्या (suicide ) कर ली।इसके साथ ही बाएं हाथ पर नुकीली चीज से सॉरी-जी लिखा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदौर (Indore) के एरोड्रम थाना क्षेत्र के मां वैष्णो देवी नगर निवासी अतुल सोलंकी की सातवीं क्लास में पढ़ने वाली 12 साल की बेटी आयुषी सोलंकी( Ayushi Solanki ) ने सहेली माही को संबोधित सुसाइड नोट लिखा फांसी फंदा गले में डालकर सेल्फी ली और फिर आत्महत्या कर ली।
मां वैष्णो देवी नगर में अतुल सोलंकी दो बेटियों और बेटे और पत्नी के साथ रहते हैं। अतुल सोलंकी एसएएफ में और मां हाईकोर्ट में बतौर कांस्टेबल पदस्थ हैं। 12 साल की आयुषी घर में बड़ी बेटी थी। वह सातवीं की छात्रा थी। मंगलवार को माता-पिता ड्यूटी पर थे। दोपहर करीब 4 बजे छोटा भाई और बहन पास ही स्थित दादी के घर खेलने गए थे। आयुषी अपने कमरे में अकेली थी। वह काफी देर तक बाहर नहीं आई। इतने में दूसरी बेटी और दादी घर पहुंचे। यहां बच्ची को कमरे में फंदे पर लटके देखा, तो होश उड़ गए। इसकी सूचना माता-पिता को भी दी गई। बच्ची को पड़ोसियों की मदद से उतारा गए। घर पहुंचे माता-पिता बच्ची को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि आयुषी का शव फंदे से लटका था और मोबाइल नीचे गिरा हुआ था। मोबाइल की जांच की गई तो उसमें फंदे के साथ सेल्फी थी। बच्ची ने 2 दुपट्टों से फंदा तैयार किया था। पोस्टमार्टम के दौरान उसके कपड़ों से डॉक्टरों को एक नोट मिला है।
उसमें लिखा है कि सॉरी माही, मुझे माफ कर देना, जो गलतफहमियां हुईं, उसे भूल जाना। माही उसे तुम गलत समझ रही हो। यकीन नहीं है तो मुझे 6 बजे आकर देख लेना। इसके साथ ही बाएं हाथ पर नुकीली चीज से सॉरी-जी लिखा हुआ है। सुसाइड नोट में अपनी आत्महत्या का कारण नहीं बताया। इंदौर (Indore) पुलिस उसके परिवार वालों के बयान दर्ज कर रही है। उसके मोबाइल फोन से बरामद की गई सेल्फी का भी पुलिस सत्यापन कर रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?