जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) के जिला बारामूला ( Baramulla ) के वानीगम क्रेरी इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है सुरक्षाबलों को इस मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया है। फिलहाल मुठभेड़ जारी है।
बता दें कि सुरक्षाबलों को बारामूला ( Baramulla ) क्रीरी इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी करनी शुरू की। इस दौरान खुद को घिरता देख आतंकियों ने गोलाबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई के साथ ही मुठभेड़ शुरू हो गई। कई घंटे तक चली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को दो आतंकियों को मार गिराने में सफलता मिली। मारे गए जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammad) के आतंकियों में एक शीर्ष कमांडर भी शामिल है।
सूत्रों के अनुसार मारे गए आतंकियों की पहचान पाकिस्तान ( Pakistan ) के अबरार उर्फ लंगू और सोपोर के अमीर सिराज के रूप में हुई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। बता दें कि आमिर इस साल 24 जून को लापता हो गया था।
दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने आतंकी साजिश का पर्दाफाश किया है। इस दौरान आवंतीपोरा ( Awantipora ) इलाके से सेना ने गुरुवार को अल बद्र आतंकी संगठन से जुड़े 4 आतंकियों को पकड़ा गया है। इलाके में सर्च ऑपरेशन के दौरान सेना को यह कामयाबी मिली।
पुलिस ने बताया कि इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर पुलिस ने सीआरपीएफ(CRPF ) के साथ मिलकर सर्च ऑपरेशन चलाया। ऑपरेशन के दौरान वहां छिपाकर रखे गए हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए, जिसमें एक AK56 रायफल, एक AK56 मैगजीन, 28 गोला-बारूद और एक हैंड ग्रेनेड बरामद हुआ है।
पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए आतंकियों की पहचान यावर अजीज डार, सजद अहमद पार्रे, आबिद मजीद शेख और शौकत अहमद डार के रूप में हुई है। जांच अभी चल रही है। मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?