उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के गाजीपुर ( Ghazipur ) जिले में एक दर्दनाक हादसे से हड़कंप मच गया है। जिले के गांव में ईंट भट्ठे पर काम करने वाला एक मजदूर की मड़ई (झोपड़ी) में बुधवार की रात आग लग गई, जिसमें तीन बच्चों की जलकर मौत हो गई। वहीं, मां जीवन-मौत से जूझ रही है। उनका इलाज वाराणसी में चल रहा है। पुलिस ने मृत बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, गाजीपुर( Ghazipur ) जिले के जमानिया कोतवाली क्षेत्र के लहूआर गांव स्थित ईंट भट्ठे पर बबलू बनवासी मजदूरी का काम करता है। वह बुधवार की रात में परिजनों के साथ खाना खाकर झोपड़ी (मड़ई) में सो रहा था। आधी रात के बाद करीब दो बजे अचानक झोपड़ी में आग लग गई।
जब तक आस-पास के लोग मौके पर पहुंचते पूजा(13)‚ चन्द्रका(7) की मौके पर झुलसकर मौत हो गई थी। जबकि गंभीर रूप से झुलसे पुत्र डमरू(3) और पत्नी भागरथी देवी(32) को वाराणसी ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान तीन वर्षीय डमरू की मौत हो गई।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पीड़ितों को सरकार कि ओर से हर संभव मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा। गाजीपुर( Ghazipur ) पुलिस ने बताया कि चंदौली जिले के दिग्गी गांव से बबलू बनवासी अपने परिवार के साथ लहूआर गांव के ईंट भट्ठे पर करीब तीन माह पूर्व काम करने आया था।
आग लगने का कारण स्पष्ट नही हो पाया है। आग लगने से तीन बच्चों कि मौत हो गई है। घटना में पत्नी भागरथी देवी भी झुलस गई है। जिसका इलाज वाराणसी में चल रहा है। फिलहाल जांच चल रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?