उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के कुशीनगर( Kushinagar )जिले के कोतवाली क्षेत्र के रतनवा गांव के एक पत्रकार ( journalist )ने रविवार को सुबह घर में ही अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों से डिप्रेशन में थे। रविवार को भी परिवार में कुछ कहासुनी हुई, जिसके बाद उन्होंने आत्महत्या (suicide )कर ली। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंचकर घटना की छानबीन में जुट गई।
जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर(Kushinagar ) के रतनवा गांव के सुनील तिवारी के एकलौते बेटे की कुछ दिन पहले मौत हो गई थी। बेटे की मौत का ऐसा सदमा लगा कि वह मानसिक रूप से बीमार हो गए। वहीं शुक्रवार को उन्होंने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली।पुलिस को मौके से रिवाल्वर मिला, जिसे कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में पूछताछ में पता चला है कि कुशीनगर(Kushinagar )के पडरौना कोतवाली क्षेत्र के रतनवा गांव के निवासी 45 वर्षीय सुनील तिवारी पत्रकार( journalist )पुत्र श्रीकांत तिवारी का रविवार को सुबह करीब दस बजे परिवार के लोगों से कुछ कहासुनी हो गई। इसके बाद उन्होंने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से सिर में गोली मार ली, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके बाद उनके परिवार में चीत्कार मच गई। बताया जा रहा है कि कुछ माह पहले बीमारी से बेटे की मौत और अन्य पारिवारिक कारणों से भी वह परेशान थे।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। सुनील तिवारी मौजूदा समय में एक न्यूज पोर्टल से जुड़े थे, जबकि इससे पूर्व लंबे समय तक एक दैनिक समाचार पत्र से जुड़े थे। इस तरह उनके खुदकुशी करने की खबर सुनकर सगे संबंधियों और पत्रकारों में शोक छा गया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?