प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रविवार को शिवसेना संजय राउत ( Sanjay Raut )की पत्नी वर्षा राउत ( Varsha Raut ) को नोटिस भेजा है। ये नोटिस पीएमसी बैंक घोटाले की जांच के मामले में भेजा गया है। सूत्रों के अनुसार, वर्षा राउत को 29 दिसंबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
सूत्रों के मुताबिक, संजय राउत ( Sanjay Raut )के नजदीकी प्रवीण राउत को कुछ दिन पहले प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि प्रवीण राउत के अकाउंट से कुछ ट्रांजेक्शन वर्षा राउत के अकाउंट में हुआ। अब इसी संबंध में ईडी जानकारी जुटाना चाह रही है।
जांच में प्रवीण के अकाउंट के वर्षा के अकाउंट में हुए बड़े ट्रांजेक्शन का पता चला था। वर्षा को उसी लेन-देन के संबंध में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। सूत्रों के मुताबिक, वर्षा राउत ने इस रकम को प्रॉपर्टी खरीदने लिया गया उधार बताया था।
पीएमसी घोटाले में गिरफ्तार प्रवीण को संजय राउत ( Sanjay Raut )का करीबी माना जाता है। सूत्रों के मुताबिक, संजय राउत ने राज्यसभा चुनाव में दिए एफिडेविट में पत्नी वर्षा के अकाउंट में आए पैसे को लोन बताया था।
पिछले साल पीएमसी बैंक में घोटाले की बात सामने आई थी। बैंक ने नियमों को ताक पर रखकर एचडीआईएल (HDIL) को भारी-भरकम कर्ज दिया था। इसके बाद भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंक के मैनेजमेंट को हटाकर अपना एडमिनिस्ट्रेटर नियुक्त किया था। घोटाला सामने आने के बाद बैंक के हजारों ग्राहक अपना पैसा वापस होने का इंतजार कर रहे हैं।
इस बीच संजय राउत ने ट्वीट किया है,अपने ट्वीट में संजय राउत ने लिखा, “आ देखें जरा किसमें कितना है दम, जमके रखना कदम मेरे साथिया” उनके इस ट्वीट को ईडी के समन से जोड़कर देखा जा रहा है।
— Sanjay Raut (@rautsanjay61) December 27, 2020


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?