कांग्रेस (Congress ) नेता राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) रविवार को अपनी संक्षिप्त निजी यात्रा पर विदेश रवाना हो गए। पार्टी ने यह जानकारी दी। हालांकि कांग्रेस ने यह नहीं बताया कि राहुल गांधी कहां गए हैं। लेकिन पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने पुष्टि की कि वह कुछ दिनों तक बाहर रहेंगे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) संक्षिप्त व्यक्तिगत यात्रा के लिए विदेश रवाना हुए हैं और वह कुछ दिनों तक बाहर रहेंगे। यह पूछे जाने पर कि पूर्व कांग्रेस प्रमुख कहां गए हैं, सुरजेवाला ने कोई खुलासा नहीं किया।
इस बीच सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) सुबह कतर एयरवेज की उड़ान से इटली( Italy )में मिलान रवाना हुए। राहुल गांधी की नानी इटली में रहती हैं और वह पहले भी उनसे मिलने गए थे। गौरतलब है कि राहुल के विदेश रवाना होने के एक दिन बाद ही सोमवार को कांग्रेस का 136 वां स्थापना दिवस है। इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में पार्टी का झंडा फहराया जाएगा।
नए साल के आगमन से कुछ दिन पहले राहुल गांधी के ‘फैशन सिटी’ का रुख करने पर लोग चटखारे लेने लगे हैं। ट्विटर पर राहुल गांधी पर अलग-अलग अंदाज में तंज कसा है जा रहा है और वहां Qatar Airlines ट्रेंड करने लगा।
ट्विटर हैंडल @TalksTown ने भी राहुल के भाषण का छोटा सा अंश काटकर जबर्दस्त चुटकी ली है। उन्होंने लिखा, “कांग्रेस पार्टी के नेता और वायनाड एमपी राहुल गांधी कतर एयरलाइंस की फ्लाइट से आज सुबह मिलान चले गए।”
Congress party leader and Wayanad MP Mr. Rahul Gandhi has left for Milan via a Qatar Airlines flight today morning.#FarmersProtest #farmersrprotest pic.twitter.com/4IqF6bbrOy
— Talks of the Town (@TalksTown) December 27, 2020
कुछ ट्वीटर यूजर्स ने तो इस मौके पर कांग्रेस नेता उदित राज पर भी जबर्दस्त तंज कसा है। @iabhinavKhare ने लिखा, “भगवान उदित राज को बधाइयां कि आखिरकार उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष का प्रतिष्ठित पद मिल ही गया। सुना की राहुल जी ने राजनीति से संन्यास ले लिया और कतर एयरलाइंस की फ्लाइट से आज मिलान चले गए।”
Congratulations lord @Dr_Uditraj for finally getting the coveted post of INC’s President. ??????
Heard Rahul ji took sanyas from the politics and moved to Milan today via Qatar Airlines flight. pic.twitter.com/TXlRTSf6iD
— Abhinav Khare (@iabhinavKhare) December 27, 2020


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?