दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत ( Rajinikanth ) ने एलान किया है कि वह राजनीति में प्रवेश नहीं करेंगे। इसके लिए उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया है। रजनीकांत ने कहा है, भले ही वह राजनीति में प्रवेश नहीं कर रहे हैं, लेकिन वह लोगों के लिए काम करना जारी रखेंगे।
माना जा रहा था कि वह 31 दिसंबर को अपनी पार्टी का एलान कर सकते हैं। हैदराबाद अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौटे रजनीकांत ने फैंस से माफी मांगते हुए कहा कि वह अब अपनी पार्टी लॉन्च करने का फैसला वापस लेते हैं। रजनीकांत ने कहा कि बीमारी ने बहुत कुछ सिखा दिया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जनता के लिए काम करते रहेंगे।
रजनीकांत ( Rajinikanth ) ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा कि आगामी फिल्म ‘अन्नाथे’ की शूटिंग के दौरान जो कुछ भी हुआ और इसके बाद बीते दिनों उनकी तबीयत में जो गिरावट हुई है, वो इसे भगवान के एक संदेश के रूप में देखते हैं। तमिलनाडु ( Tamil Nadu ) में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए रजनीकांत के इस फैसले को काफी अहम माना जा रहा है।
गौरतलब है कि पिछले शुक्रवार को रजनीकांत को ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव के बाद हैदराबाद( Hyderabad )के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, डॉक्टरों ने इलाज के दौरान दक्षिण के सुपरस्टार के स्वास्थ्य में कुछ भी चिंताजनक नहीं पाया और इसके बाद रविवार को उन्हें छुट्टी दे दी गई।
रजनीकांत ( Rajinikanth )के स्वास्थ्य को लेकर लोगों के बीच चिंता इसलिए बढ़ गई थी, क्योंकि उनकी फिल्म ‘अन्नाथे’ की शूटिंग के दौरान चार क्रू मेंबर कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। क्रू मेंबर के संक्रमित होने के बाद फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया था। इस फिल्म को रजनीकांत के ‘सन पिक्चर्स’ के बैनर के तले बनाया जा रहा है।
रजनीकांत ( Rajinikanth )ने तमिल में जारी बयान में कहा कि उनका दर्द बयां नहीं किया जा सकता है। रजनीकांत ने कहा, यदि मैं पार्टी शुरू करने के बाद केवल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार करता हूं, तो मैं लोगों के बीच पार्टी से जुड़ने की वजह पैदा नहीं कर पाऊंगा और (आगामी तमिलनाडु) चुनावों में बड़ी जीत हासिल नहीं कर पाऊंगा। राजनीतिक अनुभव वाला कोई भी व्यक्ति इस वास्तविकता से इनकार नहीं करेगा।
दक्षिण के सुपरस्टार ने आगे कहा, चुनावी राजनीति में उतरे बिना जनता की सेवा करने के लिए जो कुछ भी बन सकेगा मैं करूंगा। मैं सच बोलने से कभी नहीं हिचकिचाया और मैं ईमानदारी से और पारदर्शिता से प्यार करने वाले तमिलनाडु के प्रशंसकों और लोगों से निवेदन करता हूं कि वो मेरे इस निर्णय को स्वीकार करें।
— Rajinikanth (@rajinikanth) December 29, 2020


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत