शिवसेना सांसद और वरिष्ठ नेता संजय राउत ( Sanjay Raut )की पत्नी वर्षा राउत ( Varsha Raut ) ने पंजाब और महाराष्ट्र सहकारी (पीएमसी) बैंक घोटाला( PMC Bank Scam) मामले के संबंध में मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेश होने से मना कर दिया है। उन्होंने एजेंसी से पांच जनवरी तक का समय मांगा है। एजेंसी ने तीसरी बार समन देकर उन्हें आज पेश होने के लिए कहा था। इससे पहले दो बार उन्होंने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए एजेंसी के सामने पेश होने से मना कर दिया था।
पिछले साल सितंबर में आरबीआई ने निकासी सीमा को कम कर दिया था और 4,355 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के बाद पीएमसी बैंक की गतिविधियों को प्रतिबंधित कर दिया था। ईडी ने बाद में मामले के संबंध में हाउसिंग डेवलेपमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (एचडीआईएल) के स्वामित्व वाली 3,830 करोड़ रुपये से अधिक की चल और अचल संपत्ति को जब्त कर लिया था। इसी बीच राउत ने पत्नी को समन भेजे जाने को कायरता बताया है।
वर्षा राउत ( Varsha Raut ) को ईडी(ED) का समन मिलने के बाद से ही राउत लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को उन्होंने शायराना अंदाज में हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘तुम लाख कोशिश करलो, मुझे बदनाम करने की, मैं जब भी बिखरा हूं, दुगनी रफ्तार से निखरा हूं
वर्षा राउत ( Varsha Raut ) को ईडी (ED) के समन पर राउत ( Sanjay Raut )ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, ‘पिछले एक साल में शरद पवार, एकनाथ खड़से और प्रताप सरनाइक को नोटिस मिला और अब आप सभी मेरे नाम पर चर्चा कर रहे हैं। इन सभी लोगों ने महाराष्ट्र में सरकार गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ये कागज के टुकड़े हैं और कुछ नहीं। घर की महिलाओं को निशाना बनाना कायरता का काम है। हम किसी से नहीं डरते हैं और इसी तरह से प्रतिक्रिया देंगे। ईडी को कुछ कागजात की जरूरत थी और हमने उन्हें समय पर जमा करवा दिया है।’


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?