कर्नाटक ( Karnataka) के राज्य विधान परिषद के उपाध्यक्ष ( Deputy Speaker ) एसएल धर्मगौड़ा( SL Dharme Gowda ) का शव चिकमंगलूरू के कडूर के पास एक रेलवे ट्रैक पर मिला है। उनके पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है।
जानकारी के मुताबिक एसएल धर्मगौड़ा( SL Dharme Gowda ) सोमवार शाम करीब 7 बजे अपनी सैंट्रो कार से अकेले ही घर से निकले थे। जब वे देर रात तक वापस नहीं आये तो खोज शुरू हुई और आज सुबह उनका शव रेलवे ट्रैक पर पाया गया है।
बीते पखवाड़े सदन में उनके साथ दुर्व्यवहार हुआ था। उनके निधन पर पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) के नेता एचडी देवेगौड़ा ने कहा, ‘राज्य विधान परिषद के सभापति और जेडीएस नेता एसएल धर्मेगौड़ा ( SL Dharme Gowda ) की आत्महत्या की खबर जानकर हैरान हूं। वह एक शांत और सभ्य आदमी थे। यह राज्य को हुई अपूर्णनीय क्षति है।’
सूत्रों ने बताया कि उनका शव मंगलवार तड़के दो बजे मिला है। लो प्रोफाइल रखने वाले 64 साल के गौड़ा हाल ही में तब चर्चा में आए थे जब मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के सदस्यों ने सत्र की अध्यक्षता करने की कोशिश करने के लिए उनके साथ अशोभनीय व्यवहार किया था।
कांग्रेस के कुछ सदस्यों ने उन्हें कुर्सी से (अध्यक्ष की सीट) जबरदस्ती खींचकर हटा पटक दियाथा।और आरोप लगाया कि उन्होंने सत्तारूढ़ भाजपा के साथ मिलकर कांग्रेस के अपर सदन अध्यक्ष प्रताप चंद्र शेट्टी को बाहर कर दिया है। भाजपा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाई थी और उच्च सदन में इसपर मतदान होना बाकी था।
भाजपा ने कांग्रेस के कुछ विधान परिषद सदस्यों (एमएलसी) को निलंबित करने और हंगामे के लिए अध्यक्ष को बर्खास्त करने की मांग को एक बड़ा मुद्दा बनाया था। बता दें कि धर्मागौड़ा को दिसंबर 2018 में उपाध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुना गया था। उनके भाई एसएल भोजे गौड़ा भी एमएलसी और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के करीबी विश्वासपात्र हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?