उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ ( Lucknow ) में मंगलवार शाम एक दिल दहलाने वाली घटना हुई। पीजीआइ थाने से चंद कदम की दूरी पर सड़क किनारे स्कूटी से पहुंची एक युवती ने पेट्रोल उड़ेलकर खुद को जिंदा आग के हवाले कर दिया। जब तक कोई कुछ समझ पाता आग का गोली बनी युवती इधर-उधर दौड़ने लगी।के पिता शिक्षक है सौम्या कश्यप ( Saumya Kashyap ) इंजीनियर थी उसने बीटेक किया था
रायबरेली रोड स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्याय पार्क की बाउंड्री वाल के पास मंगलवार शाम करीब 6.30 बजे एक युवती लाल रंग की स्कूटी से पहुंची। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक सीतापुर (Sitapur ) के सदर कोतवाली इलाके की रहने वाली सौम्या कश्यप ( Saumya Kashyap ) स्कूटी से उतरकर सड़क किनारे स्थित एक झोपड़ पट्टी के पास पहुंची और उसने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली।
देखते-देखते युवती आग का गोला बनकर दौड़ने लगी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। पुलिस ने युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक खुद को आग के हवाले करने वाली युवती सौम्या कश्यप है। वह सीतापुर के सदर कोतवाली की रहने वाली है। उसने 2015 में राजस्थान से बीटेक किया था। स्कूटी उसकी मां सीमा के नाम से रजिस्टर्ड है।
देर रात पीजीआइ थाने पहुंचे सौम्या कश्यप ( Saumya Kashyap ) के पिता मुन्ना लाल ने शव की शिनाख्त की। मुन्ना लाल ने बताया कि वह शिक्षक हैं। यहां परिवार के साथ सीतापुर रोड छठा मिल में रहते हैं। बेटी ने किसी कारण से आग लगाई है इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।
मुन्ना लाल ने बताया कि बेटी ने 2015 में राजस्थान स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक पास किया था। मंगलवार शाम बेटी ने कहा कि उसका मन नहीं लग रहा है। वह कुछ परेशान है। इसपर पूछने की कोशिश की तो कुछ बताया नहीं। इसके बाद शाम चार बजे घूमने जाने की बात कहकर घर से निकली थी। बेटी जब काफी देर तक नहीं लौटी तो उसके मोबाइल पर फोन किया। फोन और पर्स दोनों घर पर ही रखे मिले। इस पर कुछ आशंका हुई तो खोजबीन शुरू की। काफी तलाश करने पर भी कुछ पता न चल सका। इसके बाद पुलिस से सूचना मिली तो पीजीआइ थाने पहुंचे। यहां से पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शव देखकर शिनाख्त की।
पूरी घटना सड़क की दूसरी पट्टी पर लगे सीसी कैमरे के कैद हो गई है। पुलिस ने सारी फुटेज बरामद कर ली है। पुलिस अब घटनास्थल को जाने वाले अन्य मार्गों पर स्थित कैमरे खंगाल रही है। कि युवती के साथ कोई स्कूटी पर था तो नहीं। युवती किधर से आयी और पार्क के पास कैसे पहुंची। घटना के समय कुछ लोग पंडित दीन दयाल उपाध्याय पार्क में टहल रहे थे। पुलिस ने उनसे भी घटना और युवती के बारे में पूछताछ की पर कुछ पता नहीं चल सका।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?