उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) सरकार ने 11 जिलों के डीएम सहित 17 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं।हाथरस कांड ( Hathras Case ) में चर्चित हाथरस ( Hathras )के डीएम प्रवीण कुमार लक्ष्कार भी हटा दिए गए हैं। उन्हें मिर्जापुर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। हाथरस ( Hathras )की घटना में डीएम की भूमिका पर सवाल उठाए गए थे।
गोंडा में मार्कंडेय शाही व बलरामपुर में श्रुति को नए जिलाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा श्रुति को बलरामपुर का जिलाधिकारी बनाया गया। कृष्णा करुणेश को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद पर तैनाती दी गई है। वह बलरामपुर के जिलाधिकारी थे।
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष कंचन वर्मा को उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन लखनऊ का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। कंचन वर्मा शुक्रवार को सचिव पद पर पदोन्नत हो रही है। गोंडा के जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल को हटाकर प्रतापगढ़ का जिलाधिकारी बनाया गया है। विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा मार्कण्डेय शाही गोंडा के नए जिलाधिकारी बनाए गए हैं।
चंदौली के डीएम नवनीत सिंह चहल को मथुरा का जिलाधिकारी बनाया गया है। फतेहपुर के जिला अधिकारी संजीव सिंह को हटाकर चंदौली का डीएम बनाया गया है। सोनभद्र के जिला अधिकारी एस. राजलिंगम को कुशीनगर का जिलाधिकारी बनाया गया है। औरैया के जिलाधिकारी अभिषेक सिंह द्वितीय को सोनभद्र का नया डीएम बनाया गया है।
विशेष सचिव आवास एवं शहरी नियोजन अपूर्वा दुबे को फतेहपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। संयुक्त प्रबंध निदेशक जल निगम लखनऊ रमेश रंजन को हाथरस का नया जिला अधिकारी बनाया गया है। नियंत्रक विधिक माप विज्ञान तथा विशेष सचिव खाद एवं रसद व अपर आयुक्त खाद्य सुनील कुमार वर्मा को औरैया का जिलाधिकारी बनाया गया है। मिर्जापुर के जिला अधिकारी सुशील कुमार पटेल की संयुक्त प्रबंध निदेशक जल निगम लखनऊ के पद पर तैनाती की गई है।
कुशीनगर के जिला अधिकारी भूपेंद्र एस. चौधरी को विशेष सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन के पद पर तैनाती दी गई है। मथुरा के जिला अधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र को विशेष सचिव राज्य कर विभाग में तैनाती दी गई है। प्रतापगढ़ के डीएम डॉ रुपेश कुमार को विशेष सचिव चीनी एवं गन्ना विकास के पद पर तैनाती दी गई है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?