उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के बुलंदशहर ( ) के शिकारपुर स्थित सूरजभान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के 14 साल के 10वीं के छात्र( Student )ने कक्षा में ही अपने सहपाठी( classmate) को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दोनों छात्रों में बेंच को लेकर विवाद हुआ था। झगड़े के बाद आरोपी छात्र ने अपने चाचा की लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी।पुलिस ने आरोपी छात्र सनी को हिरासत में ले लिया है और उससे जानकारी ले रही है।
बुलंदशहर ( ) के गांव आंचरुकला के रहने वाला 14 वर्षीय टार्जन पुत्र रवि कुमार सूरजभान सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज में 10वीं में पढ़ता था। गुरुवार को जब वह स्कूल पहुंचा तो क्लास शुरू होने से पहले टार्जन के एक सहपाठी आरोपी सनी ने उसे एक बेंच उठाकर दूसरी जगह रखने को कहा। बस इतनी-सी बात पर दोनों में झगड़ा शुरू हो गया।
कुछ देर बाद दोनों का झगड़ा बंद हो गया। सबको लगा बात खत्म हो गई, लेकिन फिर टार्जन के सहपाठी ने अपने स्कूल बैग से पिस्टल निकाली और एक के बाद एक दो गोलियां टार्जन पर दाग दीं। गोलियां लगने के बाद टार्जन की मौके पर ही मौत हो गई।
गोली चलने से पूरे क्लास में भगदड़ मच गई। इन्हीं सब का फायदा उठाकर आरोपी छात्र भी वहां से भाग निकला।हालांकि प्राधानाचार्य प्रभात कुमार वर्मा ने तुरंत ही स्कूल का मुख्य गेट बंद करवाकर पुलिस को सूचना दे दी। स्कूल पहुंची पुलिस ने हत्यारोपित छात्र को पिस्टल सहित पकड़ लिया। पिस्टल उसके चाचा की है।
बुलंदशहर ( ) एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार (30 दिसंबर) को टार्जन स्कूल पहुंचा तो उसके और साथी छात्र सनी में कुर्सी पर बैठने को लेकर विवाद हो गया।14 वर्षीय सनी गुरुवार (31 दिसंबर) अपने फौजी चाचा की पिस्टल लेकर स्कूल पहुंच गया और बैग से पिस्टल निकलकर एक के बाद एक दो गोली टार्जन को मार कर उसकी हत्या कर दी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?