लंबे समय से खालिस्तानी आतंकियों पर शिकंजा कस रही भारत की सुरक्षा एजेंसियों को गुरुवार को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पाकिस्तान ( Pakistan )की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए पंजाब में टारगेट किलिंग करवाने वाले मोस्ट वांटेड गैंगस्टर और खालिस्तानी आतंकी सुख बिकरीवाल ( Khalistani Terrorist Sukh Bikriwal) को सुरक्षा एजेंसियां दुबई ( Dubai)से डिपोर्ट करके दिल्ली लाईं। यहां दिल्ली एयरपोर्ट पर उसे दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।T
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक खालिस्तानी आतंकी सुख बिकरीवाल ( Khalistani Terrorist Sukh Bikriwal) पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) के लिए काम करता था। वह आईएसआई के इशारों पर पंजाब में टारगेटेड किलिंग्स करवाता था। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि अब पंजाब के टारगेट किलिंग से जुड़े मामलों पर जल्द खुलासा हो पाएगा।
दिल्ली में दिसंबर की शुरुआत में गिरफ्तार किए गए आतंकियों में से तीन ने पंजाब में पुलिस अधिकारी बलविंदर संधु की हत्या की थी। तीनों आरोपियों ने इस बात को पूछताछ में कबूल किया था कि उन्हें संधु की हत्या के लिए सुख बिकरीवाल ने दुबई से हुक्म दिया था। बिकरीवाल ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर उन्हें यह आदेश दिया था।
सुख बिकरीवाल ( Khalistani Terrorist Sukh Bikriwal)के बारे में कहा जाता है कि उसने भारत में अशांति फैलाने के लिए पंजाब व कश्मीरी आतंकियों ने हाथ मिलाया था। वहीं, दिल्ली पुलिस की मानें तो पिछले दिनों दिल्ली के शकरपुर इलाके से गिरफ्तार आतंकियों का मकसद भारत के खिलाफ खालिस्तानी आंदोलन खड़ा करना है। इनमें गैंगस्टर सुख बिकरीवाल पाकिस्थान स्थित खुफिया एजेंसी आइएसआइ का मोहरा था।
दुबई में रहने के दौरान बिकरीवाल ने अपना हुलिया बदल लिया था। उसने अपनी दाढ़ी भी बढ़ा ली। सूत्रों ने बताया कि दिल्ली में पकड़े गए आतंकियों के खुलासे के बाद दुबई स्थित सुख बिकरीवाल के फ्लैट पर छापेमारी की गई, इसके बाद उसे हिरासत में लिया गया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?