उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के कौशांबी(Kaushambi ) जिले में दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर सैनी कोतवाली के धुमाई गांव के समीप बृहस्पतिवार को एक महिला ने अपने दो बच्चियों गोद में लेकर ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। इससे तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया। देर शाम तक पुलिस शवों की शिनाख्त कराने में जुटी थी, लेकिन सफलता नहीं मिली। आशंका है कि महिला ने घरेलू कलह से तंग आकर आत्मघाती कदम उठाया है।
कौशांबी (Kaushambi )में प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे एक 35 वर्षीय महिला अपने साथ चार व दो साल की दो बच्चियों को लेकर धुमाई गांव की तरफ से रेलवे ट्रैक की तरफ आती देखी गई। वह रेलवे ट्रैक पर तकरीबन पांच सौ मीटर पश्चिम दिशा की ओर गई। इस बीच प्रयागराज की ओर से आ रही ट्रेन को देख महिला दोनों बच्चियों को गोद में लेकर ट्रैक पर कूद गई।
ट्रेन की चपेट में आकर पलक झपकते ही तीनों चीथड़े उड़ गए। खौफनाक मंजर देख आसपास के लोगों की पैरों तले जमीन खिसक गई। भागकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने देखा कि मां और उसके दोनों मासूम बच्चियों के क्षत-विक्षत शव रेलवे ट्रक पर ही कुछ दूरी तक बिखरे पड़े थे। घटना की सूचना पर अजुहा चौकी प्रभारी विजय कुशवाहा भी मौके पर पहुंच गए।
उधर, खबर फैलते ही आसपास के तमाम ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई।कौशांबी (Kaushambi ) पुलिस की तमाम कोशिश के बावजूद शवों की पहचान नहीं कराई जा सकी। पुलिस के मुताबिक मृतक महिला हरे रंग की साड़ी पहने हुए थी। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सैनी कोतवाल पीके सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला घरेलू कलह से आजिज आकर खुदकुशी करने का प्रतीत हो रहा है। शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत