Wednesday, June 24, 2026

City Beats, Crime, INDIA, News, Uttar Pradesh

Uttar Pradesh : नहीं किया नये साल की सुबह का इंतजार,साल के आखिरी दिन आगरा के तीन लोगों ने कर ली खुदकुशी

साल 2020 की आखिरी रात और मुसीबतों से घिरे  ( के आगरा  तीन लोंगों ने नये साल 2021 की सुबह देखना मुनासिब नहीं समझा और     ( ) कर ली एक व्यापारी खुद को शूट कर लिया तो 21 साल का युवा फांसी पर लटक गया तो तीसरे आदमी ने एकांत में जाकर पेंड़ पर फंदा गले में डालकर जान देदी ।तीनों आत्महत्या की घटना आगरा AGRAशहर की है ।
घटनाक्रम के अनुसार आगरा शहर के कमला नगर में व्यापारी देवेंद्र सिंघल (48 वर्ष) ने कनपटी पर गोली मार ली, स्वजन उन्हें दिल्ली गेट के अस्पताल लेकर गए, वहां से एसएन इमरजेंसी रेफर कर दिया। जहां डाक्टरों ने व्यापारी को मृत घोषित कर दिया। खुदकुशी के पीछे तनाव बताया गया है

 (   ) के यशोदा नगर स्थित शंभू कुंज निवासी देवेंद्र सिंघल (48 वर्ष) की दरेसी में मोबिल आयल की दुकान है।गुरुवार की सुबह 11 बजे उनका बेटा मोंटू दुकान पर था। घर में पत्नी रूपाली और मां थीं। देवेंद्र के कमरे से गोली चलने की आवाज सुनकर पत्नी और मां भागकर कमरे में पहुंची। देवेंद्र को खून से लथपथ बेड पर पड़ा पाया। उनकी कनपटी में गोली लगी हुई थी। पास ही लाइसेंसी पिस्टल पड़ी थी।पत्नी और मां की चीख-पुकार सुनकर कालोनी के लोग मौके पर पहुंच गए। पड़ोसी देवेंद्र को दिल्ली गेट स्थित अस्पताल लेकर गए।वहां से एसएन इमरजेंसी रेफर कर दिया। यहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कमला नगर थाने के इंस्पेक्टर नरेंद्र शर्मा ने बताया तीसरे पहर घटना की जानकारी होने पर व्यापारी के घर पहुंची। देवेंद्र सिंघल की लाइसेंसी पिस्टल को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। व्यापाारी के परिवार के नजदीकी लोगों ने बताया कि वह काफी समय से तनाव में चल रहे थे। स्वजन तनाव का कारण नहीं बता सके।

दूसरी घटना आगरा AGRAशहर के सदर के मधु नगर स्थित देवरी रोड निवासी कुनाल (21 वर्ष) पुत्र उदयपाल ने फांसी पर लटक जान दे दी । कुनाल घर के पास ही एक पैथाेलाजी में कर्मचारी था। मां गीता देवी ने बताया कि गुरुवार की सुबह आठ बजे कुनाल घर से लैब के लिए गया था।कई बार फोन मिलाने के बाद भी उसने काल रिसीव नहीं की।इस पर बस्ती के एक किशोर को वहां भेजा था। लैब के अंदर पंखे से साड़ी के फंदे कुनाल का शव लटका देख किशोर ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए । उन्होंने पुलिस को मौके पर बुला लिया। मां गीता देवी ने बताया कुनाल की शादी करीब डेढ़ साल पहले ही कुंडौली निवासी मुस्कान से हुई थी।

तीसरी घटना हरीपर्वत में ट्रांसपोर्ट नगर सर्विस रोड पर गुरुवार को तीसरे पहर तीन बजे झाड़ियों में पेड़ पर रस्सी से बने फंदे से युवक का शव लटका मिला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई।मृतक की शिनाख्त श्यामलाल शर्मा (40 वर्ष) पुत्र जगदीश प्रसाद के रूप में हुई है। वह नगला पदी, न्यू आगरा का रहने वाला था।

 

 

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels