उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे( Agra Lucknow Expressway ) पर गुरुवार देर रात नए साल के आगाज के ढाई घंटे बाद ही फतेहाबाद में हुए दर्दनाक हादसे में पति के सामने पत्नी कार में जिंदा जल गई। पति-पत्नी मथुरा से दर्शन कर वापस लखनऊ लौट रहे थे। हादसे में पत्नी को बचाने के चक्कर में पति भी झुलस गया। आग इतनी भयंकर थी कि महिला को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम फेल हो गया। वह अंदर ही बंद रह गईं।
लखनऊ ( Lucknow )के मोहनलालगंज ( Mohanlalganj) निवासी विकास ( 28) धुआं निकलने पर बोनट खोलकर देख रहे थे, तभी कार आग का गोला बन गई और सेंट्रल लॉक लग जाने से पत्नी रीमा (26) निकल नहीं पाई। गेट खोलने की कोशिश में विकास के हाथ झुलस गए। दोनों की शादी दो दिसंबर 2020 को हुई थी। वे नव वर्ष पर वृंदावन से घर वापस जा रहे थे।
विकास दवा सप्लायर हैं। रीमा का मायका लखनऊ ( Lucknow )के ही कृष्णा नगर में है। दोनों बुधवार को आए थे। गुरुवार को मंदिरों में दर्शन किए। इसके बाद घर चल किए। विकास कार चला रहे थे। रीमा बगल वाली सीट पर बैठी थीं।
फतेहाबाद पहुंचते ही कार से धुआं निकला। यह देख विकास उतर गए। उन्होंने इसकी वजह जानने के लिए बोनट खोला ही था कि धुआं आग में बदला और देखते ही देखते लपटें पूरी कार में फैल गईं। उन्होंने बताया कि तमाम कोशिश केबावजूद लॉक नहीं खुला। उनकी आंखों के सामने ही पत्नी जिंदा जल गईं।
विकास ने बताया कि उन्होंने पुलिस को फोन किया। वह एक घंटे बाद पहुंची। तब तक उनकी दुुनिया उजड़ चुकी थी। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। शुक्रवार सुबह उनके परिजन फतेहाबाद पहुंचे।विकास ने बताया कि उनके सामने पत्नी जिंदा जल रही थीं, वह मदद के लिए चीख रहे थे, लोगों कार को ब्रेक लगाते, आग देखते और आगे बढ़ जाते, मदद के लिए कोई नहीं आया।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत