Wednesday, June 24, 2026

Crime, INDIA, Maharashtra, News, Politics, States

Maharashtra: ईडी ने शिवसेना नेता संजय राउत की पत्नी वर्षा के बारे में किया बड़ा खुलासा, प्रवीण राउत की 72 करोड़ रुपये संपत्ति  की अटैच

Sanjay Raut's Wife Varsha Raut

 () ने पीएमसी बैंक मनी लॉन्ड्रिंग ( मामले में शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए शिवसेना नेता     ) के करीबी कहे जाने वाले प्रवीण राउत की 72 करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच की है। जांच में पता चला है कि एचडीआईएल के माध्यम से 95 करोड़ रुपये की निकासी में प्रवीण की भूमिका थी। प्रवर्तन निदेशालय ने संजय राउत  Sanjay Raut  ) की पत्नी  (  )   के बारे में भी बड़ा खुलासा किया।

यह भी पता चला कि प्रवीण राउत ने बैंक खाते से 1.6 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान माधुरी प्रवीण राउत के खाते में किया था। बाद में माधुरी ने कथित तौर पर इसमें से 55 लाख रुपये वर्षा संजय राउत के खाते में ब्याजमुक्त ट्रांसफर किए थे।

इस रकम का उपयोग दादर पूर्व में फ्लैट खरीदने के लिए किया गया था। इस मामले में ईडी ने वर्षा राउत ( Varsha Raut ) को पूछताछ के लिए बुलाया है। इस मामले के बाद शिवसेना खेमे में हड़कंप मचा हुआ है।

राउत परिवार भांडुप की फ्रेंड्स कॉलोनी में स्थित अपने मैत्री बंगले में रहता हैं। संजय राउत की ओर से दिए गए चुनावी हलफनामे के मुताबिक, वर्ष 2014-15 में वर्षा राउत की आय 13,15,254 रुपये थी। कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय के रिकॉर्ड के अनुसार वर्षा राउत ( Varsha Raut ) चार फर्मों, रायटर एंटरटेनमेंट एलएलपी, सनातन मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड, सिद्धांत सिस्कोन प्राइवेट लिमिटेड और अवनी कंस्ट्रक्शन की पार्टनर हैं। आपको बता दें कि रायटर एंटरटेनमेंट एलएलपी नाम की फर्म ने ही वर्ष 2019 में बॉलीवुड फिल्म ‘ठाकरे’ बनाई थी। वर्षा राउत अपने पति संजय राउत और बेटियों पूर्वांशी और विदिता के साथ इस फर्म में भागीदार हैं।

 

 

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels