झारखंड( Jharkhand ) के पलामू ( Palamu )जिले में एक माओवादी ( Maoist )ने 40 वर्षीय शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। इससे ग्रामीण नाराज हो गए।उत्तेजित ग्रामीणों ने माओवादी और उसकी पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, पलामू ( Palamu )जिले के कुंडलीपुर गांव में 36 वर्षीय प्रगास सिंह रहता था। वह प्रतिबंधित संगठन सीपीआई (माओवादी) ( Maoist )का सदस्य था। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि वह मनाटू पुलिस थाना एरिया स्थित अपने गांव में आया था।
इसी दौरान एक जनवरी की रात नशे की हालत में गांव के विनोद सिंह के साथ उसकी नोंक-झोंक हो गयी, इसी दौरान माओवादी( Maoist ) प्रगास सिंह गंझू ने भरठुआ बंदूक से विनोद को गोली मार दी।जिससे विनोद की मौके पर ही मौत हो गयी।
पुलिस के मुताबिक, इस घटना के बाद ग्रामीण भड़क गए। उन्होंने प्रगास और उसकी 30 वर्षीय पत्नी प्रेमनी देवी को पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने उन दोनों को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद मेदिनीपुर से गांव में पुलिस फोर्स भेज दी गई है। उन्होंने बताया, ‘उसकी पत्नी की पहचान प्रेमनी देवी के रूप में और मारे गये ग्रामीण की पहचान विनोद सिंह के रूप में की गयी बता दें कि कुंडलीपुर गांव बिहार-झारखंड की सीमा पर बसा हुआ है। नक्सल प्रभावित है ,ऐसे में पुलिस काफी सतर्कता बरत रही है।पलामू ( Palamu )पुलिस ने इनमें चार को गिरफ्तार कर लिया है।घटना के बाद इलाके में दहशत है। घटना स्थल, दुर्गम क्षेत्र में होने की वजह से इस मामले में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?