एटा( Etah ) के अधिवक्ता राजेंद्र शर्मा( Rajendra Sharma ) और उनके परिवार के सदस्यों के साथ हुई पुलिस बर्बरता और दुर्व्यवहार के मामले में उत्तर प्रदेश बार काउंसिल ( UP Bar Council ) ने भी जांच करने आये दल ने अपनी लिखित रिपोर्ट स्टेट बार काउंसिल की आज (2जनवरी)को हुई बैठक में रख दी।
रिपोर्ट पढ़ने के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए उत्तर प्रदेश शासन को एटा ( Etah ) के डीएम एसएसपी को हटाने के लिये प्रस्ताव भेजा।
यह जानकारी काउंसिल के ऑफिसियल पत्र संख्या-66/21 दिनांक02/01/2021के माध्यम से प्रेस को दी गई है। जिसमे कहा गया उत्तर प्रदेश बार काउंसिल ( UP Bar Council ) के विशेष जांच दल की लिखित रिपोर्ट की प्रति एटा के सीजेएम को भी भेजी गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ( Allahabad High Court) ने अधिवक्ता उत्पीड़न प्रकरण में सीजेएम एटा से घटना की रिपोर्ट तलब की है।मामले की सुनवाई के लिये 8 जनवरी के लिये नियुक्त किया है।इस लिये बार काउंसिल अपनी विशेष जांच टीम की रिपोर्ट को एटा सीजेएम को भी प्रेषित करना आवश्यक मानती है।
गौरतलब है 1 जनवरी को स्टेट बार के सीनियर एडवोकेट मेम्बर एव बार के पूर्व चेयरमैन बलवंत सिंह एटा ( Etah ) आये थे। उन्होंने घटना स्थल एव सम्बंधित पीड़ित परिवार तथा अधिवक्ताओ से दस्तावेजी तथ्य जुटाए जिसके आधार पर आज स्टेट बार को अपनी रिपोर्ट सौपी। स्टेट बार के सदन की बैठक में अधिवक्ता उत्पीड़न के प्रमाणों वीडियो विजुअल आदि को देखने के बाद प्रशासन की भूमिका को संदिग्ध मानते हुई काउंसिल ने उत्तर प्रदेश शासन को जिम्मेदार अफसरों को हटाने के लिए प्रस्ताव भेजा।
इस अवसर पर बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश ( UP Bar Council ) के चेयरमेन जानकी शरण पांडेय ने प्रदेश भर अधिवक्ताओ को आश्वस्त किया कि – अधिवक्ता के मान सम्मान गौरव की रक्षा के लिये बार कॉउंसिल प्रतिबद्ध है इससे किसी कीमत पर समझौता नही किया जा सकता।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?