महाराष्ट्र (Maharashtra )के नवी मुंबई(Navi Mumbai) में सचिन पाटील (Sachin Patil)नाम के शख्स को एक युवक को खुले में पेशाब करने से रोकना महंगा पड़ गया और अपनी जान गंवानी पड़ गई।
दरअसल सचिन ने एक युवक को खुले में घर के सामने पेशाब करने से रोकने की कोशिश की लेकिन इस बात पर दोनोें के बीच बहस हो गई और बात इतनी बिगड़ गई कि कुछ युवको सचिन की बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या कर दी। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।नवी मुंबई (Navi Mumbai) पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
रबाले एमआईडीसी थाने के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को सचिन पाटिल(Sachin Patil) (35) को सड़क पर गंभीर रूप से घायल पाया गया बाद में, पाटिल की पत्नी उन्हें कुछ पड़ोसियों की मदद से नजदीकी अस्पताल ले गई। अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अधिकारी ने बताया कि आकाश गायकवाड़ (Akash Gaikwaad) और उनके तीन दोस्तों ने खुले में पेशाब करने से रोकने पर पाटिल (Sachin Patil)के साथ मारपीट की और उन्हें सड़क पर मरने के लिए छोड़ दिया। सभी आरोपी को साठे नगर से भागने के दौरान गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि उन पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है और 5 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।पुलिस ने कहा कि पाटिल एमआईडीसी क्षेत्र की एक निजी कंपनी में माली थे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?