मथुरा जिले में रविवार को बारिश के बीच आगरा-नोएडा यमुना एक्सप्रेसवे(Yamuna Expressway )पर वाहनों का सैलाब आ गया। रविवार को फिर एक बार जाम लग गया । इससे पहले 12 दिसम्बर को लगे जाम से घंटों लोग फसे रहे थे।
आज मांट क्षेत्र में स्थित जाबरा टोल पर जाम के हालात बन गए। टोल पास करने के इंतजार में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम खुलवाने के लिए एक्सप्रेसवे कर्मियों को जद्दोजहद करनी पड़ी। इस दौरान सैकड़ों वाहन रेंग-रेंगकर चले। टोल पास होने के बाद वाहनों ने रफ्तार पकड़ी।
दिल्ली और नोएडा में काम-धंधा और नौकरी कर रहे लोग नए साल की छुट्टी मनाने के बाद रविवार को यमुना एक्सप्रेसवे पर होकर लौट रहे थे। एनसीआर के सैकड़ों लोग मथुरा और वृंदावन में मंदिरों के दर्शन कर वापस जा रहे थे। इससे एक्सप्रेसवे पर वाहनों का दबाव बढ़ गया।
शाम को जाबरा टोल पर यातायात का दबाव और बढ़ गया। इससे आगरा से नोएडा (Yamuna Expressway )की ओर जाने वाली दिशा पर करीब दो किलोमीटर से अधिक लंबी वाहनों की कतारें लग गईं। इससे टोल पास करने के लिए वाहन चालकों अपनी बारी के लिए इंतजार करना पड़ा।
यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway )पर आम दिनों के मुकाबले रविवार को यातायात का दबाव दोगुना था। आम दिनों में 20 से 22 हजार वाहन निकल रहे थे लेकिन नया साल मनाकर लोगों के लौटने की वजह से रविवार शाम तक जाबरा टोल पर दोनों ओर से करीब 40 हजार से अधिक वाहन निकल चुके थे।
यमुना एक्सप्रेसवे के प्रोजेक्ट ऑपरेशन मैनेजर ने बताया कि नया साल मनाकर एनसीआर की ओर लौटने से यातायात का दबाव को बढ़ गया। हालांकि यातायात को बढ़ते देख टोल पास को पहले से इंतजाम किए गए थे। टोल वसूलने में समय लगता है, जिससे चलते वाहनों को टोल पास करने के लिए इंतजार करना पड़ता है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?