विश्वदाय स्मारक ( world heritage monument) ताजमहल (Taj Mahal ) परिसर में सोमवार को भगवा झंडा लहराने पर हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष और तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने इनके खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने की धाराएं और सेवन क्रिमिनल लॉ एक्ट लगाया गया है। इन लोगों ने ताजमहल (Taj Mahal ) को शिव मंदिर बताते हुए शिव चालीसा का पाठ भी किया। इसके बाद खुद ही इसका वीडियो सोशल मीडिया पर डाला।
सोमवार की दोपहर गौरव ठाकुर, सोनू बघेल, ऋषि लवानिया और विष्णु कुमार ने ताजमहल के अंदर पहुंचकर भगवा झंडा लहराने और शिव चालीसा पढ़ने के दौरान इसका वीडियो भी बनाया। ये लोग वीडियो को सोशल मीडिया पर डाल चुके थे, तभी सेंट्रल टैंक पर तैनात सीआईएसएफ के जवानों ने उन्हें पकड़ लिया और ताजगंज थाना पुलिस को सौंप दिया।
सोमवार को इंटरनेट मीडिया में ताजमहल में भगवा ध्वज फहराने के वीडियो वायरल हुए। इनमें एक वीडियो 23 सेकेंड और दूसरा 14 सेकेंड का है। इनमें ताजमहल के उद्यान में बेंच पर बैठे और उसके आसपास खड़े आधा दर्जन युवक जेब से भगवा ध्वज निकालकर उसे फहराते और शिव चालीसा का पाठ करते नजर आ रहे हैं। वीडियो बनाने वाले युवक की आवाज सुनाई दे रही है। एक अन्य 12 सेकेंड के वीडियो में युवा हर-हर महादेव और जय श्रीराम के नारे लगा रहे हैं।
ताजगंज थाना के प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि सीआईएसएफ निरीक्षक अरविंद कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया है। बता दें कि ये आरोपी पहले भी ताज में भगवा लहरा चुके हैं।
आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस दौरान कड़ी सुरक्षा रहेगी। पुलिस को आशंका है कि उनके समर्थन में कुछ लोग प्रदर्शन के लिए आ सकते हैं। आगरा में कई संगठन ताजमहल (Taj Mahal ) को तेजोमहालय (शिव मंदिर) बताते हुए सावन में यमुना की तरफ से आरती भी करते हैं।
गौरव ठाकुर ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उन्होंने दूसरी बार ताजमहल(Taj Mahal ) के अंदर भगवा झंडा लहराया है। इससे पहले 25 अक्तूबर को दशहरा के दिन फहराया था। बार-बार हो रही ऐसी घटनाएं सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी खुली चुनौती से कम नहीं है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?