आयकर विभाग ( income tax department ) के अधिकारियों ने कथित रूप से माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की चोरी मामले में सोमवार को इंजीनियरिंग क्षेत्र की दिग्गज कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) (Larsen & Toubro ) तथा मीडिया कंपनी जी समूह( Zee Group )के कार्यालयों की तलाशी ली।
कर विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस बारे में संपर्क करने पर एलएंडटी ने न तो इस घटनाक्रम की पुष्टि की और न ही इसे खारिज किया। हालांकि, जी समूह ने इसकी पुष्टि की है।
आयकर अधिकारी ने कहा कि मुंबई में एलएंडटी के कई परिसरों पर छापेमारी की गई। वहीं जी के मामले में सुबह से ही देशभर में उसके कार्यालयों में तलाशी चल रह रही है।
जी के एक प्रवक्ता ( Zee Group’s spokesperson )ने एक बयान में कहा कि आयकर विभाग ( Income Tax Department )के अधिकारी हमारे कार्यालय आए और उन्होंने कुछ सवाल पूछे। हमारे अधिकारी मांगी जा रही सारी सूचनाएं उपलब्ध करा रहे हैं और पूरी तरह से सहयोग कर रहे हैं।
आयकर विभाग( Income Tax Department )के सूत्रों ने कहा कि छापेमारी यह पता लगाने के लिए की जा रही है कि कहीं इन कंपनियों ने जीएसटी की चोरी तो नहीं की है। यदि कर अपवंचना हुई है, तो कितनी हुई है। बताया जाता है कि जीएसटी चोरी की सूचना जीएसटी सूचना महानिदेशालय से मिली है।
जी समूह के संस्थापक सुभाष चंद्रा राज्यसभा सदस्य हैं। समूह पिछले एक साल से नकदी संबंधी दिक्कतों का सामना कर रहा है। समूह कर्ज चुकाने के लिए मुख्य कारोबार से अलग व्यवसायों को बेच भी रहा है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?