गुजरात ( Gujarat) के महिसागर( Mahisagar )जिले के बाकोर गांव में रहने वाले किसान बलवंत सिंह ने पंचायत घर में फांसी (suicide )लगा ली। मामले की जानकारी मिलने के बाद किसान के घर में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला, जिस पर लिखा था, ‘मेरी आत्मा में अब भी भाजपा है, लेकिन मुझ गरीब का काम किसी ने भी नहीं किया।’
जांच में सामने आया है कि आत्महत्या (suicide ) करने से पहले बलवंत सिंह ने बाकोर पुलिस थाने में फोन किया था। यह कॉल पंचायत घर से ही की गई थी। उस दौरान किसान ने पुलिसकर्मियों से कहा कि सरकारी कर्मचारी उसका काम नहीं कर रहे हैं और वह आत्महत्या करने जा रहा है। आरोप है कि पुलिसवालों ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इसका नतीजा यह हुआ कि किसान ने अपनी जान दे दी।
बताया जा रहा है कि आत्महत्या (suicide )करने वाले बलवंत सिंह की जेब से मिली चिठ्ठी में उसने महिसागर के सांसद और विधायक जिग्नेश सेवक दोनों के नाम लिखे हैं।
गुजरात ( Gujarat) पुलिस के मुताबिक, किसान ने अपने सुसाइड नोट में लिखा, ‘सेवक का मतलब सेवा करना होता है, लेकिन ऐसा नहीं किया जाता है। मैं एक गरीब आदमी हूं और वर्षों से भाजपा में विश्वास करता था। मेरी आत्मा में भाजपा है। भाजपा के साथ अंत तक रहा। भले ही मैं मर जाऊं, फिर भी मैं भाजपा को मानता रहूंगा। पार्टी में आज भी मेरी आत्मा है, लेकिन गरीब होने की वजह से मुझे किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिला।’
बलवंत सिंह की मौत के बाद उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके बेटे राजेंद्र के मुताबिक, उसके पिता ने अपनी जमीन का कुछ हिस्सा बेचकर घर बनाने का सपना देखा था। वह पांच साल से प्रधानमंत्री आवास योजना की सहायता लेने के लिए अर्जी लगा रहे थे। उनका नाम लिस्ट में भी आया, लेकिन पंचायत घर से उन्हें आर्थिक मदद नहीं मिली।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?