सीबीआई ( CBI ) ने रक्षा घोटाले में अमेरिका की कंपनी एकॉन (AKON) समेत तत्कालीन वैज्ञानिकों और अज्ञात लोकसेवक के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार एजेंसी ने यह मामला भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 120बी व 400 और भ्रष्टाचार निरोधी कानून के तहत दर्ज किया है। सीबीआई ने यह कार्रवाई साल 2007 में डीआरडीओ के लिए 35 रेडियो फ्रीक्वेंसी जेनरेटर्स की खरीद में हुई कथित अनियमितताओं को लेकर की है।
जानकारी के अनुसार सीबीआई ( CBI )ने जिस वैज्ञानिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है उनका नाम प्रिया सुरेश है। प्रिया सुरेश( Priya Suresh ) डीआरडीओ की डिफेंस एवियॉनिक्स रिसर्च इस्टाब्लिशमेंट( Defence Avionics Research Establishment) (DARE) में वैज्ञानिक थीं। उनपर धोखाधड़ी का आरोप है। इन जेनरेटर्स की खरीद 10 लाख 80 हजार 450 डॉलर में की गई थी। 2009 में जेनरेटर्स की 35 इकाइयां तीन कन्साइन्मेंट के माध्यम से डीआरडीओ को भेजे गए थे। एकॉन कंपनी ने इसके भुगतान का 90 फीसदी प्राप्त किया था।
इन 35 इकाइयों में से 23 को डिलिवरी के कुछ सप्ताह के भीतर ही रिपेयर और अपग्रेड के नाम पर वापस अमेरिका भेज दिया गया था। इसके बाद से अभी तक कंपनी पूरी तरह ठीक से काम करने वाली इकाइयां उपलब्ध नहीं करा पाई है। प्रिया सुरेश ने इन जेनरेटर्स को वापस भेजने की सिफारिश की थी, लेकिन इसका कोई रिकॉर्ड नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने इकाइयों के अधूरा होने और वापस भेजे जाने के बाद भी कंपनी को बाकी भुगतान कर दिया था।
उल्लेखनीय है कि इस सौदे में ऑर्डर किए गए 35 फ्रीक्वेंसी जेनरेटर्स में से डीआरडीओ के पास वर्तमान में केवल 12 इकाइयां हैं और ये भी काम करने की स्थिति में नहीं हैं। सीबीआई ( CBI )का कहना है कि प्रारंभिक जांच के बाद उसने पाया कि प्रिया सुरेश और अमेरिका की कंपनी कथित धोखाधड़ी में शामिल थे। कंपनी और प्रिया सुरेश को धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?