उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के अंबेडकरनगर ( Ambedkar Nagar ) जिले के राजेसुल्तानपुर में सोमवार की शाम लगभग साढ़े चार बजे स्कार्पियों सवार दो सगे भाइयों पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग हत्या कर दी कर दी।
परिजनों के अनुसार मृतक 60 वर्षीय सुरेंद्र नाथ मिश्रा व 35 वर्षीय अनिल कुमार मिश्रा हैं। सुरेंद्र जहां आर्मी से रिटायर थे तो वहीं अनिल वर्तमान में रेलवे आजमगढ़ में बतौर वायलेस इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे। दोनों अंबेडकरनगर जिले के राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के मल्लूपुर मझगांवा गांव के निवासी थे।
सोमवार को मतदाता सूची में नाम घटाने-बढ़ाने को लेकर हुए विवाद में निवर्तमान प्रधान के पति व सेना से सेवानिवृत उनके बड़े भाई पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर दोनों की हत्या कर दी गई। मामला राजेसुल्तानपुर थाना के मल्लूपुर मजगवां का है।
अनिल की पत्नी किरन मिश्रा गांव की निवर्तमान प्रधान हैं। सोमवार को दोनों भाई अपनी स्कार्पियों से आलापुर तहसील गए थे। वापस लौटते समय मल्लूपुर बाजार के पास चार-छह की संख्या में बदमाशों ने दोनों भाईयों को रोक लिया और उन पर राइफल व रिवाल्वर से फायर झोंक दिया। सुरेंद्र के सिर में तो अनिल के सिर व सीने में गोली लगी थी। सुरेंद्र दो पुत्री व एक पुत्र के तो अनिल एक पुत्र व एक पुत्री के पिता बताए गए है। पुलिस ने घटनास्थल से एक बुलेट समेत हमलावरों की तीन बाइकों को बरामद किया है। गंभीर रूप से घायल दोनों भाइयों को परिजन इलाज के लिए आजमगढ़ ले गये, जहां उनकी मौत हो गई।
अंबेडकरनगर ( Ambedkar Nagar ) जनपद में हुई घटना में मृत अनिल कुमार मिश्रा आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर बतौर वायरलेस इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे। घटना की जानकारी होते ही स्थानीय रेलवे प्रशासन में भी शोक की लहर दौड़ गई। स्टेशन मास्टर के बताया कि अनिल अभी दो दिनों पूर्व ही उनके कक्ष में किसी काम से आया था। सहसा घटना की जानकारी होने पर उन्हें विश्वास नहीं हुआ लेकिन पता करने पर घटना की पुष्टि हुई।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?