पंजाब (Punjab) के संगरूर( Sangrur )जिले के गांव सारों में महिला ने पांच और ढाई वर्ष की बेटियों की हत्या करने के बाद फंदा लगाकर आत्महत्या (suicide ) कर ली। पुलिस ने मृतका के भाई के बयान पर महिला के पति, सास व ससुर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। भाई का आरोप है कि दो बेटियां पैदा होने के बाद ससुराल वाले उसकी बहन को परेशान कर रहे थे। इस पर उसने यह कदम उठाया है।
संगरूर( Sangrur )पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर जब वह मौके पर पहुंचे तो कमरे में बिस्तर पर बच्ची अर्शनूर (5) और ढाई वर्षीय बच्ची विरासत कौर के शव पड़े थे। महिला बलजीत कौर (31) (Baljeet Kaur ) का शव पंखे से लटक रहा था। उन्होंने बताया कि बलजीत कौर सिलाई का काम करती थी और उसका पति अवतार सिंह लकड़ी का काम करता है।
संगरूर( Sangrur ) पुलिस ने तीनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजे हैं। एसएचओ के मुताबिक मृतका के भाई जगदेव सिंह निवासी गांव नील लुधियाना ने अपने बयान में बताया कि उसकी बहन बलजीत कौर की शादी वर्ष 2014 में गांव सारों निवासी अवतार सिंह के साथ हुई थी। उसकी बहन ने बेटी ने जन्म दिया तो ससुराल वाले इससे खुश नहीं थे।
दूसरी बेटी पैदा होने पर ससुराल वालों ने बलजीत कौर को ज्यादा परेशान करना शुरू कर दिया। इससे वह मानसिक तौर पर परेशान रहती थी। बलजीत कौर सिलाई का काम करके घर चलाने में पति का हाथ बंटाती थी। भाई के मुताबिक सोमवार की शाम बलजीत कौर का फोन आया था। उसने बताया था कि उसके ससुराल वाले उसे परेशान कर रहे हैं। इस पर उसने कहा कि वह मंगलवार को सुबह आएगा।
मंगलवार की सुबह बहन के पति अवतार सिंह ने फोन कर बताया कि बलजीत कौर ने अपनी दोनों बच्चियों के साथ खुदकुशी कर ली है। जब वह यहां पहुंचे तो तीनों के शवों को अस्पताल ले जाया जा चुका था। भाई ने आरोप लगाया कि उनकी बहन को ससुराल परिवार ने इतना परेशान किया उसे खुदकुशी करने के लिए मजबूर होना पड़ा। पुलिस ने उसके बयान पर महिला के पति अवतार सिंह, सास बलवंत कौर और ससुर मनखंडी दास के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?