प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ( Prime Minister Narendra Modi ने मंगलवार को कहा कि दुनिया भर में किफायती, टिकाऊ और उपयोगी वस्तुओं की खोज की जा रही है और घरेलू और वैश्विक, दोनों स्तर पर अवसरों का लाभ उठाने के लिए एक विशाल बाजार प्रतीक्षा कर रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत ऐसे उत्पाद बनाना चाहता है, जिनकी गुणवत्ता अच्छी हो और जिनकी विश्व स्तर पर तारीफ हो।
मोदी ने प्रोफेशनल सोशल मीडिया साइट लिंक्डइन ( LinkedIn ) पर एक पोस्ट में सरकार की आत्मनिर्भर भारत योजना के बारे में अपने विचार साझा किए और कहा कि इसमें गुणवत्ता पर उतना ही जोर है, जितना उत्पादन के पैमाने पर।
उन्होंने कहा कि आज दुनिया हमारा बाजार है। भारत के लोगों में क्षमता है। एक राष्ट्र के रूप में दुनिया भारत को भरोसेमंद देश मानती है। उन्होंने कहा कि अपने लोगों की योग्यता और देश के भरोसे के साथ भारत के उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद दुनिया भर में पैठ बनाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि यह आत्मनिर्भर भारत की दिशा में सच्चा कदम होगा और वैश्विक समृद्धि को बढ़ाएगा।
प्रधानमंत्री ( Narendra Modi ) ने सोमवार को राष्ट्रीय माप-पद्धति सम्मेलन में अपने संबोधन की मुख्य बातों को सोशल मीडिया साइट लिंक्डइन ( LinkedIn ) पर साझा किया, उन्होंने भारतीय उत्पादों के लिए मात्रा के साथ ही गुणवत्ता पर भी जोर दिया था। मोदी ने अपने लिंक्डइन पोस्ट में कहा कि भारत कौशल और प्रतिभा का एक ऊर्जा केंद्र है। हमारे स्टार्ट-अप उद्योग की सफलता हमारे युवाओं के उत्साह को दिखाती है। नए उत्पादों और सेवाओं का तेजी से विकास किया जा रहा है।’’
उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत उत्पादन की मात्रा और गुणवत्ता मानकों के दोहरे सिद्धांत पर टिका हुआ है, और भारत अधिक उत्पादन करना चाहता है, लेकिन इसके साथ ही वह ऐसे उत्पाद बनाना चाहता है, जिनकी गुणवत्ता अच्छी हो।
प्रधानमंत्री ( Narendra Modi ) ने कहा कि भारत सिर्फ अपने उत्पादों से वैश्विक बाजारों को भरना नहीं चाहता। हम चाहते हैं कि भारतीय उत्पाद दुनिया भर में लोगों का दिल जीतें। उन्होंने विनिर्माताओं और उद्यमियों से कहा कि जब हम भारत में बनाते हैं (मेक इन इंडिया), तो हमारा उद्देश्य न केवल वैश्विक मांग को पूरा करना है, बल्कि वैश्विक स्वीकार्यता हासिल करना भी है। मैं आप सभी से आग्रह करूंगा कि आप किसी भी उत्पाद या सेवा में ‘जीरो इफेक्ट, जीरो डिफेक्ट’ के बारे में सोचें। लिंक्डइन ( LinkedIn ) एक सोशल मीडिया मंच है, जो खासतौर से करियर और व्यावसायिक पेशेवरों से संबंधित मंच है।
‘


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?