उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के आगरा (AGRA) जनपद में डौकी थाना क्षेत्र के नगरिया गांव में बुधवार सुबह दूध व्यवसायी दिनश कुमार (42) ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पिता की मौत से आहत उसके 12 वर्षीय बेटे अनुज ने भी उसी फंदे से खुदकुशी (suicide )कर ली। घटना का कारण घरेलू कलह बताया जा रहा है। सूचना पर एसपीआरए पूर्वी के वेंकट अशोक ने भी पहुंचकर जांच की। बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
आगरा (AGRA) पुलिस के मुताबिक नगरिया ग्राम निवासी दिनेश कुमार पुत्र रामदत्त खेती के साथ दूध का भी व्यापार करता था। बुधवार की सुबह उसका शव घर के बरामदे में मफलर के फंदे पर लटका मिला। उस समय परिवार के अन्य सदस्य घर से कुछ दूरी पर बने पशुओं के बाड़े में चारा पानी करने गए हुए थे। वहीं जब दिनेश काफी देर तक बाड़े में नहीं पहुंचा, तो परिवार के लोग उसे देखने के लिए घर पर आए। उसे फंदे पर लटका देख घरवालों के होश उड़ गए। परिजनों ने फंदे से उतारकर उपचार के लिए आगरा (AGRA)के निजी अस्पताल में लेकर गए।
जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही ट्यूशन से लौटे उसके छोटे पुत्र अनुज (12) ने भी पिता की मौत से आहत होकर उसी मफलर से फांसी लगाकर जान दे दी। पिता-पुत्र की मौत की सूचना लगते ही गांववालों की भीड़ जुट गई। सूचना पर थाना पुलिस के साथ ही एसपी ग्रामीण पूर्वी आगरा (AGRA)के. वेंकट अशोक भी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक के. वेंकट अशोक के मुताबिक घरेलू कलह में घटना होने की आशंका है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। वहीं परिवार के लोग मामले में कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि अनुज की उम्र भले ही कम थी मगर वह बहुत समझदार था। साये की तरह पिता के साथ रहता था। दूध के काम में भी उनकी मदद करता था। जैसे ही दिनेश की मौत की खबर आई उसके बाद किसी ने अनुज को नहीं देखा। खबर सुनते ही वह भीड़ के बीच से गायब हो गया। घर में पहुंचकर उसने फांसी लगा ली। ग्रामीणों को इसकी आशंका तक नहीं थी। अंदाजा होता तो उसे अकेले नहीं छोड़ते।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?