ओडिशा ( Odisha ) में राउरकेला स्टील प्लांट(Rourkela Steel Plant) के कोल केमिकल विभाग में जहरीली गैस रिसाव से बुधवार को कम से कम चार श्रमिकों की मौत हो गई और कई अन्य बीमार हो गए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आरएसपी के कोयला रसायन विभाग में हादसा जब सुबह हुआ, तो वहां 10 श्रमिक काम कर रहे थे।
राउरकेला स्टील प्लांट(Rourkela Steel Plant) के अधिकारियों ने कहा, ‘‘ निजी कम्पनी द्वारा संविदा पर रखे गए चार कर्मचारियों को सुबह नौ बजे कुछ परेशानी होने लगी, इसके बाद उन्हें संयंत्र के स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया और बाद में इस्पात जनरल अस्पताल (आईजीएच) के आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया जबकि जबकि छह अन्य का इस्पात जनरल अस्पताल में इलाज चल रहा है।उन्होंने बताया कि चारों एक निजी कंपनी द्वारा संविदा पर रखे गए कर्मचारी थे। मृतकों की पहचान गणेश चंद्रा पिल्लै (55), रबिन्द्र साहू (59), अभिमन्यु शाह (33) और ब्रम्हानंदा पांडा (51) के तौर पर हुई है। अधिकारियों ने बताया कि प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार चार श्रमिकों की मौत इकाई से कार्बन मोनोक्साइड रिसाव की वजह से हुई।
उन्होंने बताया कि राउरकेला स्टील प्लांट(Rourkela Steel Plant) ने दुर्घटना के संबंध में उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। आरएसपी का संचालन स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAIL) करती है। राउरकेला स्टील प्लांट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपक चतराराज ने श्रमिकों की मौत पर शोक व्यक्त किया और कहा कि प्राधिकारी उनके परिजन को पूरा सहयोग करेंगे।
इस घटना पर श्रमिक संगठनों की ओर से क्षोभ प्रकट किया गया है। मृतकों के आश्रितों को नियमानुसार मुआवजा, स्थायी नौकरी, जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। ठेका श्रमिक नेता विमान माइती ने बताया कि मेंटनेंस के दौरान आवश्यक सावधानी नहीं बरते जाने से यह हादसा हुआ है। काम शुरू करने से पहले इलाके में नाइट्रोजन गैस लेकर लीक होने संबंधित जांच करनी चाहिए थी। इसके साथ ही काम शुरू करने से पहले यहां एबुलेंस एवं अन्य सुरक्षा साधन मौजूद रखना चाहिए था पर यहां ऐसा कुछ भी नहीं किया गया। एंबुलेंस मौजूद नहीं होने के कारण घटना के एक घंटे तक श्रमिक वहां पड़े रहे। बिलंब के श्रमिकों की मौत हुई है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?