दुनिया के कई मुल्कों में कोरोना वायरस के खिलाफ़ टीकाकरण अभियान शुरू हो चुका है। भारत में भी इसकी हलचल तेज़ हो चुकी है और आने वाले महीनों में यहां भी कोरोना वायरस के ख़िलाफ़ टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा। इस बीच बॉलीवुड ( Bollywood) एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर( Actress Shilpa Shirodkar ) ने कोरोना वायरस के ख़िलाफ़ टीका लगवा लिया है। शिल्पा ने यह जानकारी अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से साझा की और बताया, कैसा महसूस कर रही हैं।
अब शिल्पा की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रही है। बता दें कि शिल्पा के अलावा अभी तक किसी भी भारतीय एक्ट्रेस ने वैक्सीन नहीं लगवाई है।शिल्पा ( Shilpa Shirodkar ) ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वो चेहरे पर मास्क पहने हुए हैं और उनकी एक बाजू पर गॉज लगी दिख रही है, जो वैक्सीनेशन( coronavirus vaccine ) के बाद चिपकाई गयी है। शिल्पा ने इस फोटो के साथ लिखा- टीकाकरण हो गया और अब सुरक्षित महसूस कर रही हूं। अब यही नया सामान्य है। 2021 मैं तैयार हूं। शुक्रिया यूएई।
शिल्पा दुबई ( Dubai) में रहती हैं। शिल्पा ( Shilpa Shirodkar )जानी-मानी अभिनेत्री नमृता शिरोडकर की बड़ी बहन हैं और साउथ के स्टार महेश बाबू की सिस्टर-इन-लॉ हैं। नम्रता ने कमेंट में लिखा- गुड गर्ल। शिल्पा ने अपना फ़िल्मी करियर अस्सी के दशक के अंत में शुरुआत किया था और नब्बे के दौर में कई जाने-माने कलाकारों के साथ फ़िल्में की थीं। इनमें 1990 में आयी अनिल कपूर किशन कन्हैया भी शामिल है। मिथुन चक्रवर्ती, गोविंदा, चंकी पांडेय समेत कई कलाकारों के साथ शिल्पा नियमित रूप से फ़िल्मों में नज़र आती रहीं। 1993 में अमिताभ बच्चन की बेहद चर्चित फ़िल्म खुदा गवाह में भी शिल्पा ने एक रोल निभाया था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?