केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ( Education Minister Ramesh Pokhriyal ‘Nishank’ )ने गुरुवार को आईआईटी में प्रवेश के लिए होने वाली जेईई एडवांस्ड परीक्षा (JEE Advanced 2021) की तारीख की घोषणा कर दी है। शिक्षा मंत्री के अनुसार जेईई एडवांस्ड परीक्षा का आयोजन 3 जुलाई 2021 को किया जाएगा। साथ ही, शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस बार जेईई एडवांस परीक्षा का आयोजन आईआईटी खड़गपुर द्वारा किया जाएगा।
इसके साथ ही शिक्षा मंत्री ने विभिन्न भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IIT) में एडमिशन की प्रक्रिया और योग्यता से संबंधित जानकारी भी साझा की है, उन्होंने बताया कि छात्रों की सुविधा के लिए इस बार 75 प्रतिशत पात्रता मानदंडों को भी समाप्त कर दिया गया है।
जेईई एडवांस्ड परीक्षा ( JEE Advanced 2021) की तारीख आमतौर पर सितंबर में घोषित की जाती है और जेईई एडवांस्ड की परीक्षा मई में आयोजित होती है।हालांकि, इस साल कोरोनोवायरस महामारी के कारण जेईई एडवांस्ड परीक्षा 2021 की तारीख देर से जारी की गई है, पिछले साल आईआईटी दिल्ली ने जेईई एडवांस्ड (JEE Advanced) परीक्षा का आयोजन किया था।
संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य (JEE Main) देश भर के अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग कार्यक्रमों में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है, वहीं, JEE Advanced परीक्षा केवल भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IIT) में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। जेईई एडवांस्ड परीक्षा में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों को जेईई मेन क्लियर करना होता है। हालांकि, COVID-19 महामारी के प्रभाव के कारण JEE एडवांस्ड 2021 में कई बदलाव किए गए हैं।
दरअसल, COVID-19 महामारी के कारण, जेईई मेन 2020 क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवार, जो जेईई एडवांस्ड 2020 (JEE Advanced 2021) के लिए उपस्थित नहीं हो पाए थे, उन्हें जेईई मेन 2021 के लिए दोबारा आवेदन किए बिना ही सीधे जेईई एडवांस्ड 2021 में शामिल होने का मौका मिलेगा।
पहली बार JEE Main 2021 परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी ।परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मराठी, मलयालम, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू भाषा में होगी।
Announcing the eligibility criteria for admission in #IITs & the date of #JEE Advanced. @SanjayDhotreMP @EduMinOfIndia @mygovindia @PIB_India @MIB_India @DDNewslive https://t.co/Pkuc1kbTuQ
— Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank (@DrRPNishank) January 7, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?