उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के बुलंदशहर ( ) के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव जीतगढ़ी में जहरीली शराब (Toxic Liquor ) पीने से पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, 16 अन्य लोगों की हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल समेत अन्य निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने पांच लोगों के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भेजवाया है। घटना की सूचना पर डीएम और एसएसपी ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली। वहीं, जिला अस्पताल पहुंचकर बीमार लोगों से पूछताछ की। मामले में लापरवाही सामने आने पर कोतवाली प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
जानकारी के अनुसार जीतगढ़ी गांव में कुलदीप नामक व्यक्ति अवैध रूप से देशी शराब बेचता है। गुरुवार को काफी लोगों ने उससे शराब खरीदकर पी। गुरुवार रात जहरीली शराब (Toxic Liquor ) पीने के बाद सबसे पहले सरजीत की तबीयत खराब हुई। उसे सीने में जलन आदि की समस्या होने लगी।
परिजन उसे अस्पताल लेकर जाने लगे, रास्ते में उसकी मौत हो गई। उसके बाद रात में कलुआ की भी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। वहीं, रात में ही सुखपाल और सतीश की भी तबीयत खराब हो गई। शुक्रवार सुबह परिजन दोनों को लेकर अस्पताल जा रहे थे। रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया।
ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार आरोपी की शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। मामले में एसएसपी ने लापरवाही सामने आने पर कोतवाली प्रभारी सिकंदराबाद दीक्षित कुमार त्यागी, एक दारोगा और दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया है।
बुलंदशहर जहरीली शराब (Toxic Liquor ) कांड पर मुख्यमंत्री ने सख्ती दिखाते हुए संयुक्त आबकारी आयुक्त राजेश मणि त्रिपाठी और उप आबकारी आयुक्त सुरेश चंद्र पटेल को हटाया दिया है। दोनों बड़े अफसरों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही के भी निर्देश दिए हैं। जिला आबकारी अधिकारी बुलंदशहर संजय कुमार त्रिपाठी भी हटा दिए गए हैं। यही नहीं आबकारी निरीक्षक सहित प्रधान आबकारी सिपाही और दो आबकारी सिपाही निलंबित। संयुक्त आबकारी आयुक्त और उप आबकारी आयुक्त को आबकारी आयुक्त मुख्यालय से संबंध किया गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?