मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) के रीवा (Rewa ) जिले में दर्दनाक हादसा हुआ। यहां गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र में स्कूल बस पर ट्रॉला पलट गया। इस हादसे में तीन शिक्षकों (3 Teachers) की मौत हो गई, जबकि छह शिक्षक घायल हो गए। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। साथ ही, आरोपी ट्रॉला चालक की तलाश की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, यह बस सीधी के बघवार स्थित सरदार पटेल स्कूल 10 शिक्षकों(Teachers) को लेकर जा रही थी। सभी नौ शिक्षकों के नाम गिरीश त्रिपाठी, रज्जन मिश्रा, प्रतिभा पांडेय, शशिभूषण सिंह, हनीफ खान, पद्मकांत शुक्ला, आबिदा खान, गीतांजली वर्मा, अंजना शर्मा और हरिकिशन मिश्रा बताए जा रहे हैं। घायलों ने बताया कि ड्राइवर ने सुबह करीब साढ़े सात बजे बस को छुहिया घटी के मोड़ पर सड़क किनारे रोक दिया था।
घटना रीवा (Rewa )जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर शहडोल मार्ग स्थित छुहिया घाटी में हुआ है।बताया जा रहा है कि जब बस सड़क किनारे खड़ी थी। उसी दौरान तेज रफ्तार ट्रॉला बगल से गुजरा और अनियंत्रित होकर बस पर पलट गया। ट्रॉले में गर्म राख लदी थी, जो बस के ऊपर बिखर गई। बस में बैठे शिक्षक (Teachers)कुछ समझ पाते, उससे पहले ही वे गर्म राख से दब गए और तीन शिक्षक अपनी जान गंवा बैठे। इनमें दो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक शिक्षक की मौत अस्पताल में हुई।
इस दर्दनाक हादसे में गिरीश त्रिपाठी, रज्जन मिश्रा और प्रतिभा पांडेय की मौत हो गई। वहीं, शशिभूषण सिंह, हनीफ खान, पद्मकांत शुक्ला, आबिदा खान, गीतांजली वर्मा और अंजना शर्मा बुरी तरह घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर एसपी राकेश सिंह और आरटीओ मनीष त्रिपाठी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बस और ट्रॉले का फिटनेस निरस्त कर दिया। हादसे के बाद ट्रॉला का चालक फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।
बता दें कि इस हादसे में स्पोर्ट्स टीचर हरिकिशन मिश्रा बाल-बाल बच गए। उन्होंने बताया कि वह जिस सीट पर बैठकर रोजाना स्कूल जाते थे, उस पर गुरुवार को नहीं बैठे। दरअसल, जब वह बस में चढ़े तो टीचर प्रतिभा पांडेय उस सीट पर बैठी हुई थीं। जब वह सीट के करीब पहुंचे तो प्रतिभा उठने लगीं। ऐसे में हरिकिशन मिश्रा ने कहा कि आज आप बैठी रहिए। कल मैं इस सीट पर बैठ जाऊंगा। इसके बाद हादसा हो गया, जिसमें प्रतिभा की मौत हो गई।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?