टीवी अभिनेत्री प्रिटी तलरेजा (Preity Talreja) ने अपने पति अभिजीत पेटकर पर सनसनीखेज आरोप लगाए और उनके खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है। प्रिटी का कहना है कि उन पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया जा रहा था। जब उन्होंने बात मानने से इनकार कर दिया तो उनके साथ मारपीट की गई।
प्रिटी (Preity Talreja) ने सोशल मीडिया पर घरेलू हिंसा को लेकर कई ट्वीट्स किए। वह पहले भी मुंबई पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंची थीं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ( Uddhav Thackeray) और पीएमओ को टैग कर अपनी आपबीती कही। इस केस मे ताजा जानकारी ये है कि अब खड़कपाड़ा कल्याण पुलिस ने प्रिटी की शिकायत पर पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
प्रिटी तलरेजा (Preity Talreja) की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जिसमें उनके चेहरे पर मारपीट के निशान हैं। प्रिटी के एफआईआर की कॉपी सुनैना होले ने साझा की है। उन्होंने भाजपा नेता पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और किरीट सौमैया को समर्थन के लिए धन्यवाद किया है।
प्रिटी (Preity Talreja) ने अभिजीत पेटकर नाम के जिम ओनर से 3 साल पहले शादी की थी। पिछले कुछ दिन से प्रिटी लगातार सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए महाराष्ट्र सरकार, पुलिस और अन्य लोगों से इस मामले में मदद मांग रही हैं। अपनी पोस्ट्स में प्रिटी ने जिक्र किया है कि उनका पति अभिजीत मुस्लिम है और दोनों की शादी मस्जिद में हुई थी। मुस्लिम लॉ के तहत मस्जिद से उन्हें सर्टिफिकेट नहीं दिया गया। अब अभिजीत, प्रिटी से धर्म बदलने की बात कहकर मारपीट करता है।
प्रिटी (Preity Talreja) की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर मौजूद हैं जिनमें उनके चेहरे पर मारपीट के निशान दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इस मामले में प्रिटी ने सोशल मीडिया पर कई बातें लिखी हैं।
एक पोस्ट में प्रिटी (Preity Talreja) ने लिखा है कि उनके पति अभिजीत ने कहा है कि वह मुस्लिम हैं। लेकिन धर्म परिवर्तन का कोई भी दस्तावेज उसके पास नहीं है। वह अभी भी लीगल डॉक्यूमेंट्स में अपना नाम अभिजीत पेटकर ही लिखता है। वह मुझे 3 साल से प्यार के नाम पर धोखा दे रहा है। क्या बेहतर भविष्य के लिए किसी से प्यार करना या उस पर भरोसा करना गलती है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?