उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur ) चिड़ियाघर में दो दिन में चार मुर्गों और दो तोतों की मौत के बाद बर्ड फ्लू की ( Bird Flu )पुष्टि हो गई। मृत जंगली मुर्गों की जांच रिपोर्ट भोपाल रिसर्च सेंटर से आ गई है जिसमें एच-5 स्ट्रेन यानी बर्ड फ्लू का सबसे खतरनाक वायरस होने की पुष्टि हुई है।
भोपाल की लैब से रिपोर्ट मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। अगले आदेश तक चिड़ियाघर सील कर दिया गया है। देर रात डीएम की आपात बैठक में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। चिड़ियाघर के बाड़ों में रखे गए सभी 932 पक्षियों की जिंदगी दांव पर है। खतरे को देखते हुए इन्हें मारने का आदेश दिया जा सकता है। उत्तर प्रदेश में कानपुर पहला शहर है, जहां बर्ड फ्लू ( Bird Flu )की पुष्टि हुई है।
एडीएम सिटी अतुल कुमार ने चिड़ियाघर ( Kanpur zoo) को दर्शकों के लिए पूरी तरह से बंद करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। चिड़ियाघर में मंगलवार रात दो तोतों और दो जंगली मुर्गों और बुधवार रात दो कड़कनाथ मुर्गों की मौत हो गई थी। इसके बाद चिड़ियाघर प्रशासन ने बाड़े में मौजूद 6 मुर्गों को मरवा दिया था। उन्हें वैज्ञानिक तरीके से जमीन में गाड़ दिया था।
उपनिदेशक डॉ ए के सिंह ने बताया कि जंगली मुर्गों में बर्ड फ्लू ( Bird Flu )की पुष्टि हो गई है। दर्शकों के लिए चिड़ियाघर बंद कर दिया गया है। इसके साथ अस्पताल परिसर, जहां पर मुर्गों को इलाज के लिए रखा गया, वहां पर स्टाफ के लोगों का प्रवेश बंद कर दिया है। पक्षियों के सभी बाड़ों से रैडम चेकिंग कर सैपल लिया जाएगा और भोपाल रिसर्च सेंटर भेजा जाएगा। बाड़ों की दिन में तीन बार साफ-सफाई और दवा का छिड़काव करने के निर्देश दिए गए हैं।
कानपुर चिड़ियाघर ( Kanpur zoo) में पक्षियों में बर्ड फ्लू ( Bird Flu )की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सिस्टम को अलर्ट पर कर दिया है। निजी और सरकारी सभी अस्पतालों को अलर्ट रहने और सारी तैयारी पूरी रखने के लिए कहा गया है। हैलट के संक्रामक रोग अस्पताल में तैयारी तेज कर दी गई हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?