उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) सरकार की ओर से यूपी पुलिस (UP police ) भर्ती परीक्षा का नियुक्ति पत्र जारी होने के बाद भी अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण और ट्रेनिंग न होने को लेकर प्रदेश में बवाल मचा है। अभ्यर्थियों ने सोशल मीडिया पर प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने चार चरणों में ट्रेनिंग कराने के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसे दो चरणों में समाप्त करने की मांग की है। अभ्यर्थियों ने#upp49568पुलिसभर्ती ट्रेंड के तहत ट्विटर पर तकरीबन 4 लाख ट्वीट किए हैं।
#upp49568पुलिसभर्ती ट्विटर ट्रेंड के जरिए अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों को प्रशासन के सामने रखा है। अभ्यर्थियों ने यूपी पुलिस (UP police ) के 49 हजार 568 अभ्यर्थियों की ओर से मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र लिखकर उनकी मांगों पर विचार करने के लिए कहा है। अपने पत्र में अभ्यर्थियों ने लिखा है कि यूपीपी की परीक्षा जो साल 2019 में आयोजित की गई थी, उनमें से 49568 पदों पर सीधी भर्ती के लिए सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दे दिया गया है।
इन अभ्यर्थियों का मेडिकल टेस्ट और ट्रेनिंग जारी है लेकिन परिणाम घोषित होने के 8 महीने बाद भी अभी तक 14 हजार लोगों की ट्रेनिंग हो पाई है। ट्रेनिंग को चार चरणों में निर्धारित किया गया है। ऐसे में इस पूरी प्रक्रिया को समाप्त होने में साल 2022 तक का समय लग सकता है। छात्रों ने आशंका जताई है कि यदि इस बीच किसी अभ्यर्थी के साथ शारीरिक विकार जैसी समस्या आती है, तो उसके साथ प्रशासन क्या सलूक करेगा।
अपनी आशंकाओं को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित अपने पत्र में अभ्यर्थियों ने लिखा है कि उत्तर प्रदेश में यूपी पुलिस (UP police ) सिपाहियों की ट्रेनिंग की क्षमता 23 हजार 520 की है। ऐसे में सिर्फ 14 हजार लोगों का प्रशिक्षण समझ से परे है। अभ्यर्थियों ने मांग की है कि इस प्रक्रिया को जल्द से जल्द खत्म किया जाए और ट्रेनिंग तथा मेडिकल टेस्ट को दो चरणों में सीमित किया जाए।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?