भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी (Sydney Test)में चल रहे तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के कुछ दर्शकों ने सारी हदें पार कर दी। बीसीसीआई सूत्रों के मुताबिक मैदान में मौजूद कुछ दर्शकों ने तब फील्डिंग कर रहे मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj)को अपशब्द कहने के साथ ही बिग मंकी और ब्राउन डॉग कहा
टीम इंडिया (Team India) के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) सिडनी टेस्ट (Sydney Test) में भारतीय खिलाड़ियों के साथ हुई नस्लीय टिप्पणी से काफी नाराज हैं।विराट ने तीसरे टेस्ट के दौरान कुछ ऑस्ट्रेलियाई प्रशंसकों की मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) के खिलाफ की गई नस्लीय टिप्पणी को ‘अभद्र व्यवहार का चरम सीमा’ करार देते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
ऑस्ट्रेलिया में भारतीय खिलाड़ियों पर हुई नस्लीय टिप्पणी को लेकर कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) का बयान सामने आया है। भारतीय कप्तान कोहली ने दोषियों को सजा देने की बात की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘नस्लीय दुर्व्यवहार बिल्कुल अस्वीकार्य है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।’
विराट (Virat Kohli)ने आगे कहा, ‘बाउंड्री लाइन पर मुझे भी बहुत ही घटिया बातें सुननी पड़ी हैं, यह बदमाशी की चरम सीमा है। मैदान पर यह सब होते देखकर दुख होता है, इस घटना पर बिना किसी देरी के और गंभीरता से काम किया जाना चाहिए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।’ मालूम हो कि कोहली जब 2011 में जब ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए थे तब बाउंड्री लाइन पर लगातार अपशब्दों का सामना करने के बाद उन्होंने सिडनी के दर्शकों को उंगली दिखाई थी, जिससे विवाद पैदा हो गया था।
दुर्व्यवहार की शिकायत दर्ज करवाने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि रविवार को एक बार फिर से इसी तरह की घटना मैदान में देखने को मिली। लगातार दूसरे दिन सिडनी में मौजूद दर्शकों ने सिराज को अपशब्द कहे और उनके साथ दुर्व्यवहार किया।
मैच के चौथे दिन चायकाल से पहले 86वें ओवर समाप्ति के बाद मैदान में सब कुछ सामान्य नजर नहीं आया। गेंदबाजी करने के बाद दोबारा फिल्डिंग करने गए सिराज को फिर नस्लभेदी टिप्पणियों का सामना करना पड़ा।
सिराज ने चौथे दिन इस मामले को तुरंत फिल्ड अंपायरों के साथ साझा किया। उन्होंने पूरे मामले की शिकायत दर्ज करवाई। इस दौरान 10 मिनट तक खेल भी रुका रहा, इसके बाद सुरक्षाकर्मी दर्शक दीर्घा में गए और अपशब्द कहने वाले व्यक्ति को ढूंढने लगे और फिर दर्शकों के एक समूह को स्टैंड से जाने को कहा गया। अंपायरों को भी इस दौरान खिलाड़ियों से बात करते देखा गया। खिलाड़ियों की तरफ हालांकि कोई चीज नहीं फेंकी गई।
गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले यानी शनिवार को तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद भारतीय टीम प्रबंधन ने सिराज और बुमराह की तरफ से मैच रेफरी से शिकायत की थी। कप्तान अजिंक्य रहाणे की अगुवाई में टीम इंडिया ने बताया था कि रैकविंड स्टैंड की तरफ से कुछ दर्शकों ने दोनों खिलाड़ियों को अपशब्द कहे जो नस्लीय थे। भारतीय टीम की शिकायत के बाद इस पूरे मामले को आईसीसी के पास जांच के लिए भेज दिया गया।
उधर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के हेड ऑफ इंटीग्रिटी एंड सिक्योरिटी सीन कैरोल ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड इस तरह के किसी भी तरह के दुर्व्यवहार के खिलाफ है। अगर कोई ऐसा करता है तो उसके लिए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा, ‘सीए अभी आईसीसी की जांच का इंतजार कर रही है और उसके बाद ही कोई कार्रवाई करेगी।
इसके अलावा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मेजबान के तौर पर भारतीय क्रिकेट टीम और प्रशंसकों से माफी भी मांगी है और यह भरोसा दिलाया है कि इस पूरे मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उधर, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस पूरे प्रकरण पर माफी मांगी और इस घटना की कड़ी निंदा की है। वहीं, आईसीसी ने कहा है कि ऐसी हरकतें को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आईसीसी ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को इस मामले की भरपूर जांच के आदेश भी दिए हैं और साथ ही हर संभव मदद की बात भी कहा है।
We have launched an investigation in parallel with NSW Police following a crowd incident at the SCG today. Full statement ? pic.twitter.com/D7Qu3SenHo
— Cricket Australia (@CricketAus) January 10, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?