उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath ) को जान से मारने की धमकी मिली है। मैसेज भेजने वाले ने कहा कि मुख्यमंत्री को 24 घंटे के अंदर AK 47 से उड़ा दूंगा। अगर खोज सकते हो तो मुझे खोज के दिखाओ । गौरतलब है कि यूपी पुलिस (UP police ) की इमरजेंसी सेवा डायल 112 के व्हाट्सएप पर इस मैसेज को भेजकर इस तरीके की धमकी दी गई।
धमकी का मैसेज मिलने के बाद हड़कंप मच गया। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है। 112 के ऑपरेशन कमांडर ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। धमकी भरा मैसेज यूपी 112 के वाट्स एप नंबर पर भेजा गया था।यूपी 112 के व्हाट्सएप पर 8874028434 नंबर से शनिवार शाम 8 बजे के करीब एक मैसेज आया। इसमें सीएम को जान से मारने की धमकी दी गई थी।
लखनऊ पुलिस (Lucknow Police ) ने कहा है कि, ‘अब तक जो जांच की गई है, उसके मुताबिक पता चला है कि, धमकी देने वाला किसी दूसरे शहर का है। मैसेज भेजे जाने वाले मोबाइल नंबर के बारे में भी पूरी जानकारी मिल गई है।’ दरअसल, यह तीसरी बार है जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath ) को जान से मारने की धमकी दी गई है। सबसे पहले 21 नवंबर 2020 को यूपी 112 के हेल्पडेस्क के वाट्सएप नंबर पर धमकी का मैसेज मिला था। पुलिस ने छानबीन करने के बाद आरोपी को आगरा से गिरफ्तार किया था। मैसेज भेजने वाला नाबालिग था।
इसके अलावा, 21 मई 2020 को मुख्यमंत्री (Chief Minister Yogi Adityanath ) को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। वाट्स एप नंबर पर मिले मैसेज में कहा गया था कि मुख्यमंत्री को बम से उड़ा दूंगा। इस मामले में भी आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?