दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत ( Superstar Rajinikanth ) ने सोमवार को साफ तौर पर कहा कि वह राजनीति में प्रवेश नहीं करेंगे, अपने प्रशंसकों से इस पर पुनर्विचार करने के लिए कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं करने की अपील की। अभिनेता के प्रशंसकों ने एक दिन पहले चेन्नई में प्रदर्शन करते हुए उनसे अपना फैसला बदलने का अनुरोध किया था। रजनीकांत ने कहा कि वह पहले ही अपना निर्णय व उसकी वजह सभी को बता चुके हैं।
दक्षिण भारतीय अभिनेता रजनीकांत ने सोमवार को कहा, ‘राजनीति में नहीं आने के मेरे फैसले के खिलाफ चेन्नई में मेरे कुछ प्रशंसक और ‘रजनी मक्कल मंद्रम’( Rajini Makkal Mandram) से निकले कैडर प्रदर्शन कर रहे हैं। मैं अपना फैसला ले चुका हूं। सभी से अपील है कि वे इस तरह की गतिविधियों को रोक दें क्योंकि इससे मुझे दुख होता है।’ उन्होंने ट्विटर पर एक पत्र लिखकर अपने प्रशंसकों से यह अपील की।
अभिनेता ने ट्विटर पर एक बयान में राजनीति में प्रवेश के अनुरोध के लिए प्रशंसकों से कार्यक्रम का आयोजन नहीं करने की अपील की। रक्तचाप में उतार-चढ़ाव के कारण हैदराबाद के अस्पताल में भर्ती होने के बाद अभिनेता ने 29 दिसंबर को कहा था कि वह कोरोना वायरस महामारी और अपनी स्वास्थ्य की स्थिति को देखते हुए राजनीति में प्रवेश नहीं करेंगे। अभिनेता ने 2016 में गुर्दे का प्रतिरोपण कराया था और वह रोग प्रतिरोधी क्षमता के लिए दवा लेते हैं।
बता दें कि कुछ दिनों पहले सुपरस्टार रजनीकांत ( Rajinikanth )की हालत काफी खराब हो गई थी और उन्होंने राजनीति में ना आने का फैसला किया था। हालांकि उनके फैन्स इस फैसले से खुश नजर नहीं आ रहे थे और चेन्नई में धरना प्रदर्शन किया। तमिलनाडु ( Tamil Nadu ) के चेन्नई( Chennai )के वल्लुवर कोट्टम में सुपरस्टार रजनीकांत के फैन्स ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने अभिनेता रजनीकांत से अपील की है कि वो अपने इस फैसले को वापस लें।
बता दें कि दक्षिण भारत में रजनीकांत ( Rajinikanth )के फैन्स की संख्या बहुत ज्यादा है। जब रजनीकांत ने राजनीति में वापसी ना करने का फैसला किया तो उनके फैन्स खासे नाराज हो गए। वो अपने सुपरस्टार से यह फैसला वापल लेने की मांग कर रहे थे। रविवार को रजनीकांत फैन क्लब के सदस्यों ने चेन्नई में विरोध प्रदर्शन किया था।
रजनीकांत ( Rajinikanth )ने एक पत्र के जरिए इस बात की जानकारी दी थी कि वो अब राजनीति में नहीं आएंगे। उन्होंने आगे लिखा कि मेरी तबीयत खराब होना और अस्पताल में मेरा भर्ती होना मानो भगवान की चेतावनी थी। मेरा अभियान महामारी के बीच लोगों के स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा। उन्होंने कहा कि मैं अपने साथ काम करने वाले हर किसी शख्स का धन्यवाद करता हूं।
— Rajinikanth (@rajinikanth) January 11, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?