महाराष्ट्र (Maharashtra ) की उद्धव सरकार में कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक( Nawab Malik ) के दामाद समीर खान( Sameer Khan ) को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ( NCB) (Narcotics Control Bureau) ने ड्रग्स मामले में गिरफ्तार कर लिया है। एनसीबी ने बुधवार को समीर खान को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। पूछताछ के बाद उनकी गिरफ्तारी कर ली गई है।
करीब पांच महीने से मुंबई में चल रही एनसीबी ( NCB)की जांच पहली बार किसी राजनीतिक हस्ती के घर तक जा पहुंची है। राज्य के कद्दावर मंत्री नवाब मलिक के दामाद समीर खान को बुधवार को 10 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया है। ड्रग डीलिंग में समीर के शामिल होने की जानकारी तीन दिन पहले गिरफ्तार ब्रिटिश नागरिक करण सजनानी ने एनसीबी को दी थी।
नवाब मलिक( Nawab Malik ) की पुत्री नीलोफर के पति समीर खान का जमीन-जायदाद का कारोबार है। एनसीबी सूत्रों के अनुसार करीब एक साल से करण सजनानी और समीर में कारोबारी रिश्ते थे। मंगलवार रात आठ बजे एनसीबी ने समीर को पूछताछ के लिए तलब किया। बुधवार करीब 11 बजे से एनसीबी के बेलार्ड एस्टेट स्थित कार्यालय में पूछताछ शुरू की गई थी, और रात करीब नौ बजे उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
एनसीबी ( NCB) के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेडे की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मुंबई ( Mumbai) के बांद्रा (पश्चिम) में तीन दिन पहले गांजे की एक खेप की आपूर्ति की सूचना एनसीबी को मिली थी। जिसके आधार पर की गई कार्रवाई में एनसीबी ने खार इलाके में रह रहे करण सजनानी के घर से आयातित गांजे की एक बड़ी खेप बरामद की थी।
इस मामले में सजनानी से पूछताछ के बाद अब तक सजनानी सहित एक अभिनेत्री की पूर्व मैनेजर राहिला फर्नीचरवाला, उसकी बहन शाइस्ता फर्नीचरवाला एवं मुंबई के एक मशहूर पानवाले के पुत्र रामकुमार तिवारी को गिरफ्तार किया जा चुका है। करण सजनानी से ही एनसीबी को बांद्रा निवासी समीर खान के ड्रग कारोबार में लिप्त होने की सूचना मिली थी। समीर के ससुर नवाब मलिक ( Nawab Malik )राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। वह राज्य की महाविकास अघाड़ी सरकार में अल्पसंख्यक मामलों एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री हैं। समीर खान तक एनसीबी जांच की आंच पहुंचने का खामियाजा नवाब मलिक को भी भुगतना पड़ सकता है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?